Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Narendra Modi Rahul Gandhi Dawood son Dubai party Satish friend wife Pakistan buying crude oil Russia - India Hindi News

सतीश कौशिक की मौत मामले में नए दावे, 50 डॉलर प्रति बैरल में PAK को तेल देंगे पुतिन? पढ़ें टॉप-5 न्यूज

पीएम मोदी कहा, 'देश के विकास और उसके लोगों की प्रगति के लिए 'डबल इंजन' सरकार के प्रयासों के बीच कांग्रेस और उसके साथी क्या कर रहे हैं? कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही है।'

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 12 March 2023 01:52 PM
share Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वे उनकी कब्र खोदने में लगे हैं, जबकि वह देश के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का आशीर्वाद उनका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। वहीं, नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान रूस से 50 डॉलर प्रति बैरल की दर से कच्चा तेल खरीदने का प्रयास कर रहा है। यह कीमत यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण जी-7 देशों की ओर से तय मूल्य सीमा 10 डॉलर प्रति बैरल कम है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की 5 बड़ी खबरें...

लंदन में भारत के लोकतंत्र पर उठाया गया सवाल, राहुल पर मोदी का पलटवार
राहुल गांधी की कैम्ब्रिज स्पीच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलटवार किया है। कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को दुनिया की कोई ताकत नुकसान नहीं पहुंचा सकती, लेकिन कुछ लोग उसे कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

दुबई की पार्टी में दाऊद का बेटा आया था, सतीश के दोस्त की पत्नी का दावा
अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के बाद अब कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं। दरअसल सतीश कौशिक अपनी मौत से कुछ वक्त पहले गुरुग्राम के जिस फार्महाउस में पार्टी कर रहे थे उसका मालिक विकास मालू फिलहाल संदेह के घेरे में है। बड़ी बात यह है कि विकास मालू पर यह संदेह सबसे पहले उसकी पत्नी ने ही जताया है। बहरहाल दिल्ली पुलिस विकास मालू की पत्नी का बयान दर्ज कर मामले में आगे की तफ्तीश करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

ऑयल पर नहीं दी 30% की छूट, PAK ने लगाई नई कीमत
नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान रूस से 50 डॉलर प्रति बैरल की दर से कच्चा तेल खरीदने का प्रयास कर रहा है। यह कीमत यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण जी-7 देशों की ओर से तय मूल्य सीमा 10 डॉलर प्रति बैरल कम है। रविवार को प्रकाशित कुछ समाचारों में यह जानकारी दी गई। कच्चा तेल इस समय दुनियाभर में 82.78 डॉलर प्रति बैरल की दर से बेचा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

US बैंक की तबाही, भारत के बैंक की मुश्किल
मिलते-जुलते नाम अक्सर परेशानी का सबब बन जाते हैं। इस बार यह परेशानी एक 116 साल पुराने भारतीय बैंक के सामने आई है। अमेरिका के सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के दिवालिया हो जाने से मुंबई के एसवीसी-कोऑपरेटिव बैंक काफी मुश्किल में आ गया है। असल में एक जैसे नाम के चलते मुंबई के इस बैंक के कस्टमर्स को लग रहा है कि यह बैंक दिवालिया हो गया है। ऐसे में अब बैंक को बयान जारी करके सफाई देनी पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर...

क्या बीमार हैं कोहली? अनुष्का की पोस्ट से छिड़ी बहस
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच में तीन साल से भी अधिक समय बाद अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। विराट के शतक के बाद अनुष्का शर्मा ने उनकी प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि विराट कोहली बीमार होते हुए भी शतक लगाने में कामयाब हुए। जिसकी वजह से विराट कोहली का ये शतक उनके साथ-साथ फैंस के लिए भी काफी यादगार बन गया है। पढ़ें पूरी खबर...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें