Hindi Newsदेश न्यूज़Mumbai Goa Vande Bharat fare costlier than plane People are enjoying train journey - India Hindi News

प्लेन से भी महंगा गोवा जाने वाली वंदे भारत किराया! फिर भी लोग ले रहे ट्रेन का पूरा मजा

Vande Bharat: यदि जीएसटी को छोड़कर देखें तो मडगांव से मुंबई के बीच का किराया चेयर कार के लिए 1,815 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार क्लास के लिए 3,360 रुपये है। यह ट्रेन 586 किमी की दूरी तय करती है।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 28 June 2023 01:49 PM
share Share

Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों भोपाल में पांच सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों का आभासी तौर पर उद्घाटन किया। इन ट्रेनों में मच अवेटेड मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल थी, जिसने मंगलवार को अपना पहला सफर तय किया। मडगांव से वंदे भारत ट्रेन सुबह 11 बजे रवाना हुई और रात 9.15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंची। उद्घाटन के दिन सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन ने 10 घंटे 15 मिनट का समय लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सीएसएमटी प्लेटफॉर्म पर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

फ्लाइट से भी महंगा किराया
मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम में रुकती है। यदि जीएसटी को छोड़कर देखें तो दोनों एंडपॉइंट के बीच का किराया चेयर कार के लिए 1,815 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार क्लास के लिए 3,360 रुपये है। यह ट्रेन 586 किमी की दूरी तय करती है। महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेन की तरफ से तय किया जाने वाला यह सबसे लंबा रूट है। अगर इस किराए की तुलना हवाई जहाज के किराए से की जाए तो गोवा जाने वाली इंडिगो प्लेन का किराया 2024 रुपये, आकासा एयर का किराया 2077 रुपये, स्पाइसजेट का किराया 2154 रुपये, एयर इंडिया का किराया 2140 रुपए है, वहीं अन्य एयरलाइंस का किराया भी इसी के आसपास है, जो कि वंदे भारत ट्रेन के मुकाबले काफी सस्ता है।

हिट है वंदे भारत
किराया ज्यादा होने के बावजूद भी लोग वंदे भारत से सफर करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, फ्लाइट का किराया पीक सीजन में काफी बढ़ जाता है। उसकी तुलना में वंदे भारत का किराया ज्यादा नहीं है। इसके अलावा गोवा जाने के दौरान का व्यू भी नेचर और ग्रीनरी से भरा है, जिसका सैलानी खासतौर पर लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। मॉनसून में मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत सप्ताह में तीन बार चलेगी। सीएसएमटी से वंदे भारत ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5.25 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। मडगांव से वंदे भारत ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी और रात 10.25 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

मडगांव-मुंबई तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 160 किमी होगी। यह मुंबई से चौथी और महाराष्ट्र से पांचवीं वंदे भारत ट्रेन है। मौजूदा वक्त में तीन वंदे भारत ट्रेनें मुंबई से संचालित होती हैं, जिनमें मुंबई-सोलापुर (400 किमी), मुंबई-शिरडी (340 किमी) और मुंबई सेंट्रल-गांधी नगर (520 किमी)। इसके अलावा नागपुर- बिलासपुर वंदे एक्सप्रेस भी शामिल है जो 413 किमी का सफर तय करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें