Hindi Newsदेश न्यूज़monsoon 2022 weather today rainfall in india imd heatwave news imd - India Hindi News

Monsoon in India: दिल्ली से MP तक आज सताएगी भीषण गर्मी, जानें क्या है मानसून के ताजा हाल

दक्षिण पश्चिम मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम एवं पश्चिम मध्य हिस्सों में आगे बढ़ा। मानसून के कम से कम अगले 1 सप्ताह में कमजोर रहने के आसार हैं।

Nisarg Dixit लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 9 June 2022 02:15 AM
share Share

दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक भारत को कई राज्यों को फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग ने भीषण लू की संभावना जताई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। वहीं, दक्षिण पश्चिम मानसून के मोर्चे पर खबर है कि यह जून के मध्य में रफ्तार पकड़ सकता है।

IMD की तरफ से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चि बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। विभाग ने कहा कि इस दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। 

इनके अलावा पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश के आसार हैं। इस दौरान कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में हल्की या मध्यम, आंध्र प्रदेश और यानम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में छिटपुट वर्षा हो सकती है। महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना है।

गर्मी के क्या हैं हाल
विभाग के अनुसार, पांच दिनों के दौरान गुजरात और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है। वहीं, देश के अन्य हिस्सों में तापमान में खास बदलाव के आसार नहीं है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज लू की संभावनाएं हैं।

मानसून अपडेट
भाषा के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम एवं पश्चिम मध्य हिस्सों में आगे बढ़ा। मानसून के कम से कम अगले एक सप्ताह में कमजोर रहने के आसार हैं और 15 जून के उपरांत उसके रफ्तार पकड़ने के बाद अच्छी वर्षा की संभावना है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें