mausam samachar heavy rainfall and severe heatwave in these states for next two days - India Hindi News कहीं भारी बारिश तो कहीं और बढ़ेगी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia Newsmausam samachar heavy rainfall and severe heatwave in these states for next two days - India Hindi News

कहीं भारी बारिश तो कहीं और बढ़ेगी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। वहीं यूपी, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में आने वाले दिन और गर्मी बढ़ाएंगे।

Gaurav Kala हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्लीSun, 10 April 2022 06:53 PM
share Share
Follow Us on
कहीं भारी बारिश तो कहीं और बढ़ेगी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

चिलचिलाती गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग  ने कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, केरल और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में आने वाले और गर्मी बढ़ाएंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 12 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है और इसके प्रभाव में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इन राज्यों में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा हैं। इन राज्यों में अगले पांच दिन भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में लोगों को हीट वेव से थोड़ी राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश हो सकती है। 10, 13 और 14 अप्रैल को असम और मेघालय में भारी वर्षा की संभावना है। 13 और 14 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10, 13 और 14 अप्रैल को बारिश हो सकती है। दक्षिण राज्यों में केरल और तमिलनाडु-पुदुचेरी-कराइकल, लक्षद्वीप क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में 12-14 अप्रैल तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। अप्रैल 10-11 से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश (पूर्व और पश्चिम) और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। झारखंड में भी 10 से 12 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।