Hindi Newsदेश न्यूज़Manik Saha will be next Chief Minister of Tripura BJP Legislature Party meeting Decision - India Hindi News

त्रिपुरा में सस्पेंस खत्म; माणिक साहा होंगे अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के नाम पर भी विमर्श किया गया लेकिन केंद्रीय नेतृत्व साहा के पक्ष में रहा। भौमिक ने धनपुर विधानसभा सीट से आसान जीत हासिल की है।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, अगरतलाMon, 6 March 2023 07:38 PM
share Share
Follow Us on
त्रिपुरा में सस्पेंस खत्म; माणिक साहा होंगे अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में फैसला

त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री माणिक साहा ही होंगे। त्रिपुरा भाजपा विधायक दल की बैठक में साहा को दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री नामित किया गया। इस तरह साहा लगातार दूसरी बार राज्य में सत्ता का शीर्ष पद संभालेंगे। सूत्रों ने बताया कि रविवार को शाह के आवास पर नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की बैठक में साहा का पलड़ा भारी रहा था। उन्होंने बताया कि शर्मा को विधायक दल की बैठक में साहा के नाम पर सहमति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के नाम पर भी विमर्श किया गया लेकिन केंद्रीय नेतृत्व साहा के पक्ष में रहा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री भौमिक ने धनपुर विधानसभा सीट से आसान जीत हासिल की है। पार्टी के अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि साहा अभी तक विवादों में नहीं रहे हैं। वह जनजातीय इलाकों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिन्होंने ग्रेटर टिपरालैंड राज्य की मांग को लेकर व्यापक पैमाने पर टिपरा मोथा समर्थन किया है। त्रिपुरा भाजपा के उपाध्यक्ष ने साहा के बारे में कहा कि वह शिक्षित हैं, सभ्य हैं और उनकी छवि भी साफ सुथरी है। साहा ने मुश्किल समय में मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी और चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

त्रिपुरा में 8 मार्च को होगा शपथ ग्रहण समारोह
मालूम हो कि शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होगा। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार शाम अगरतला पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के भी शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना है। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी)  ने एक सीट जीती है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था। नतीजों की घोषणा 2 मार्च को की गई।

मुख्यमंत्रियों के अलावा 60 हजार लोग होंगे शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में देश के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा 60 हजार लोग शामिल होंगे, जिसमें राज्य के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से कम से कम एक हजार लोग होंगे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में बसों और अन्य वाहनों को किराए पर लिया है। त्रिपुरा के उत्तर और दक्षिणी हिस्सों से लोगों को लाने-ले जाने के लिए 2 जोड़ी ट्रेनों की व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री तय कार्यक्रम के अनुसार, नई दिल्ली से अन्य लोगों के साथ दोपहर 11 बजे पहुंचेंगे। राज्यपाल सत्यदेव नारनियन आर्य मुख्यमंत्री और उनकी आगामी मंत्रिमंडल के 11 अन्य सदस्य से शपथ दिलाएंगे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।