Hindi Newsदेश न्यूज़lpg gas cylinder rate down from 1 oct congress president elections india stand in unsc top five morning news

UNSC में भारत ने निभाई रूस से दोस्ती, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, सुबह की बड़ी खबरें

नवरात्र में एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। संयुक्त राष्ट्र परिषद में अमेरिका के निंदा प्रस्ताव पर भारत ने रूस की दोस्ती फिर निभाई। पढ़ें, सुबह की पांच बड़ी खबरें...

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 1 Oct 2022 02:17 AM
share Share

नवरात्र में एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। हालांकि यह कटौती कर्मशियल एलपीजी के दामों में की गई है। उधर, संयुक्त राष्ट्र परिषद में अमेरिका के निंदा प्रस्ताव पर भारत ने रूस की दोस्ती फिर निभाई। वहीं, जम्मू कश्मीर में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने की साजिश रच रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। पढ़ें, सुबह की पांच बड़ी खबरें...

सस्ता हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर
नवरात्र में एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। हालांकि, यह कटौती देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों (LPG latest price) में की गई है। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें।

UNSC में भारत ने फिर निभाई रूस से दोस्ती
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अमेरिका और अल्बानिया द्वारा एक प्रस्ताव पेश किया गया। इसमें रूस के अवैध जनमत संग्रह यूक्रेन के इलाकों पर रूसी कब्जे की निंदा की गई। इस प्रस्ताव में मांग की गई थी कि रूस अपने सैनिकों को यूक्रेन से तुरंत वापस बुला ले। इसके लिए यूएनएससी में वोटिंग भी हुई, लेकिन भारत ने इससे दूरी बना ली। पूरी खबर पढ़ें।

अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने आए 2 आतंकी ढेर
सेना की अग्निवीर भर्ती रैली को निशाना बनाने की साजिश रच रहे दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। जैश ए मोहम्मद से जुड़े दोनों स्थानीय दहशतगर्दों को जवानों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पूरी खबर पढ़ें।

एहतियातन हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी मसले पर पुलिस की ओर किसी व्यक्ति को एहतियातन हिरासत में लिए जाने को व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर गंभीर हमला बताया है। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि एहतियातन हिरासत व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। पूरी खबर पढ़ें।

राजस्थान की रैली संबोधित किए बिना वापस लौटे पीएम मोदी, जानें क्यों
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देर से पहुंचने के कारण राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में एक जनसभा को संबोधित नहीं किया। पीएम मोदी ने बिना माइक से किए अपने संबोधन में कहा, मैं आप सब से क्षमा मांगता हूं.. पूरी खबर पढ़ें।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें