Karnataka mandya Two boys made to marry each other to appease rain gods - India Hindi News भीषण गर्मी से परेशान, बारिश के देवता को खुश करने के लिए लड़कों की आपस में करा दी शादी, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश NewsKarnataka mandya Two boys made to marry each other to appease rain gods - India Hindi News

भीषण गर्मी से परेशान, बारिश के देवता को खुश करने के लिए लड़कों की आपस में करा दी शादी

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस स्थिति में पुरानी परंपराओं का सहारा लिया। उन्होंने बारिश के देवताओं को खुश करने के लिए इस अजीब परंपरा का पालन किया। इस विवाह समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरुSat, 24 June 2023 04:33 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी से परेशान, बारिश के देवता को खुश करने के लिए लड़कों की आपस में करा दी शादी

'बारिश के देवता' को खुश करने के लिए प्रतीकात्मक तौर पर दो लड़कों की एक-दूसरे से शादी कराने का मामला सामने आया है। यह घटना कर्नाटक के मांड्या जिले की है, जहां ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात 2 लड़कों की शादी करा दी। रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के देवता को प्रसन्न करने और इलाके में बारिश लाने के मकसद से यह विवाह कराया गया। साथ ही, इस दौरान दावत का भी आयोजन किया गया। शादी अनुष्ठान मांड्या जिले के कृष्णराजपेट तालुका के गंगेनहल्ली गांव में आयोजित हुआ।

राज्य के कई हिस्सों में पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा बारिश नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे भीषण गर्मी से परेशान हैं। उन्होंने इस स्थिति में पुरानी परंपराओं का सहारा लिया। उन्होंने बारिश के देवताओं को खुश करने के लिए इस अजीब परंपरा का पालन किया। इस विवाह समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें पारंपरिक पोशाक पहने दो लड़कों को दूल्हा और दुल्हन के रूप में विवाह समारोह में भाग लेते देखा जा सकता है। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हैं।

विशेष दावत का भी आयोजन
शादी समारोह के हिस्से के रूप में गांव वालों के लिए विशेष दावत का आयोजन किया गया। इस दौरान इन्होंने वर्षा की कमी को पूरा करने के लिए बारिश के देवता से प्रार्थना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़कों की आपस में शादी और प्रार्थना का आयोजन उनकी परंपरा का हिस्सा है। इलाके में बारिश नहीं होने पर अक्सर ऐसा किया जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा, 'राज्य में मानसून की बारिश कमजोर हो गई है। पिछले साल की तुलना में बरसात की कमी है। ऐसे में राज्य के लोगों ने पुरानी परंपराओं का जश्न मनाने का सहारा लिया।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।