Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Inflation petrol diesel prices increase Dharmendra Pradhan weather rain alert top - India Hindi News

महंगाई का एक और झटका, कर्नाटक में 3 रुपये तक बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम; पढ़ें टॉप-5 न्यूज

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लोग मॉनसून की बारिश के लिए तरस रहे हैं। गर्मी से लोग परेशान हैं। इस साल महाराष्ट्र और केरल जैसे कुछ राज्यों में मॉनसून पूर्वानुमान से पहले ही आ गया।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 June 2024 01:40 PM
share Share

कर्नाटक के लोगों को महंगाई को एक और झटका लग सकता है। राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है, क्योंकि राज्य सरकार ने बिक्री कर में 29.84% और 18.44% की बढ़ोतरी की है। वहीं, देश के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में लगातार मॉनसून की बारिश हो रही है मगर उत्तर भारत में गर्मी लोगों को झुलसा रही है। लू के प्रकोप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लोग मॉनसून की बारिश के लिए तरस रहे हैं। पढ़ें शनिवार की टॉप-5 न्यूज...

महंगाई का झटका, इस राज्य में 3 रुपये तक बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
कर्नाटक के लोगों को महंगाई को एक और झटका लग सकता है। राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है, क्योंकि राज्य सरकार ने बिक्री कर में 29.84% और 18.44% की बढ़ोतरी की है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग 3 रुपये और 3.05 रुपये तक बढ़ सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

कार से आए 20 लोग, धर्मेंद्र प्रधान के घर में घुसने की कोशिश, केस दर्ज
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास में घुसने की कोशिश करने और बिना इजाजत के विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में लोगों के एक समूह पर केस दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि तीन से चार कारों से 20 लोग आए और साउथ एवेन्यू में कुशक रोड पर धर्मेंद्र प्रधान के घर में घुसने की कोशिश। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

कहां अटका है मॉनसून? UP-बिहार वालों को कब तक देगा लू से राहत वाली खबर
देश के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में लगातार मॉनसून की बारिश हो रही है मगर उत्तर भारत में गर्मी लोगों को झुलसा रही है। लू के प्रकोप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लोग मॉनसून की बारिश के लिए तरस रहे हैं। इस साल महाराष्ट्र और केरल जैसे कुछ राज्यों में मॉनसून पूर्वानुमान से पहले ही आ गया। केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में मॉनसून की बारिश पहले ही हो चुकी है। पहले आने के बावजूद मॉनसून मंद गति से आगे बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

यात्रियों की मौज, इस रूट पर दौड़ेगी नई वंदे भारत; PM दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के दौरे पर होंगे। इस दौरान वह शहर में रेलवे परियोजनाओं और दूसरे कार्यक्रमों के उद्घाटन में भाग लेंगे। दक्षिण रेलवे से जुड़े सूत्रों ने पीएम के आगमन की खबर की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजी रामचंद्रन चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सार्वजनिक समारोह आयोजित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

'मैक्रों से गुस्सा हैं क्या मेलोनी?', इतालवी पीएम का वायरल हुआ वीडियो 
जी-7 सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच मतभेद नजर आए। खासतौर से गर्भपात के मुद्दे पर दोनों नेताओं की राय अलग रही। अब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हैं। इनमें मेलोनी जिस तरह से मैक्रों को देख रही हैं, उसकी खूब चर्चा हो रही है। इसे देखकर मालूम पड़ता है कि दोनों के बीच टेंशन बरकरार है। मैक्रों को देखकर मेलोनी जिस अंदाज में अपनी आंखें घुमाती हैं और जैसे उनसे हाथ मिलाती हैं, उसे इतना वेलकमिंग नहीं माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें