Indias passport has become stronger now visa free entry in 57 countries singapore on top - India Hindi News मजबूत हो गया भारत का पासपोर्ट, अब 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री; कौन से देश टॉप पर, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsIndias passport has become stronger now visa free entry in 57 countries singapore on top - India Hindi News

मजबूत हो गया भारत का पासपोर्ट, अब 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री; कौन से देश टॉप पर

हेनली पासपोर्ट रैंकिंग के मुताबिक भारत का पासपोर्ट अब और मजबूत हो गया है। अब भारत के पासपोर्ट पर दुनियाभर के 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री ली जा सकती है।

Ankit Ojha एजेंसियां, नई दिल्लीWed, 19 July 2023 01:17 PM
share Share
Follow Us on
 मजबूत हो गया भारत का पासपोर्ट, अब 57 देशों में वीजा फ्री एंट्री; कौन से देश टॉप पर

भारत का पासपोर्ट अब और मजबूत हो गया है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब दुनियाभर में भारत के पासपोर्ट में की वैल्यू बढ़ गई है। 2022 के मुकाबले इसकी रैंकिंग में पांच अंकों का सुधार देखा गया है। अब भारत का पासपोर्ट 80वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट पर बिना वीजा के 57 देशों की यात्रा की जा सकती है। टोगो और सेनेगल देशों ने भी भारतीय पासपोर्ट पर वीजा फ्री एंट्री को मंजूरी दे दी है। इसके बाद रैंकिंग में सुधार हुआ है। 

बता दें कि भखारतीय पासपोर्ट पर जिन देशों में वीजा फ्री या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है उनमें इंडोनेशिया, रवांडा, थाइलैंड, जमायका, श्रीलंका शामिल हैं। वहीं दुनियाभर में 177 देशों की यात्रा करने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। इनमें चीन, जापान, रूस, यूएस और यूरोप के देश शामिल हैं। 

बता दें कि हाल ही में सिंगापुर ने जापान को  पासपोर्ट की मजबूती के मामले में रीप्लेस कर दिया है। अब सिंगापुर के पासपोर्ट पर दुनियाभर के 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री है। पांच साल तक जापान टॉप पर रहा लेकिन अब यह तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। एक दशक पर यूएस ने भी इस रैंकिंग में टॉप किया था हालांकि अब अमेरिका आठवें स्थान पर है। ब्रेग्जिट के बाद यूके की भीरैंकिंग गिर गई और यह चौथे स्थान पर आ गया। इस मामले में सबसे नीचे अफगानिस्तान है जिसे केवल 27 देश ही वीजा फ्री या फिर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।