imd weather update heatwave in delhi up haryana bihar odisha 45 degree celcius - India Hindi News गर्मी से रहें सावधान! कई राज्यों में सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा तापमान; बिजली का भी गहराएगा संकट, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़imd weather update heatwave in delhi up haryana bihar odisha 45 degree celcius - India Hindi News

गर्मी से रहें सावधान! कई राज्यों में सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा तापमान; बिजली का भी गहराएगा संकट

यूपी, हरियाणा, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में गर्मी चरम पर पहुंच रही है। ओडिशा के बारीपदा में तो पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कई इलाकों में औसत से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा तापमान है।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 April 2023 11:23 AM
share Share
Follow Us on
गर्मी से रहें सावधान! कई राज्यों में सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा तापमान; बिजली का भी गहराएगा संकट

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में गर्मी अब प्रचंड होती जा रही है। सोमवार और मंगलवार को कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ओडिशा के बारीपदा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं देश के कई हिस्सों में औसत से 5 फीसदी ज्यादा तापमान पाया गया। इसके चलते बड़े पैमाने पर लू से लोगों के बीमार होने या फिर मौतों तक का खतरा पैदा हो गया है। बता दें कि बीते सप्ताह ही मुंबई में एक इवेंट के दौरान गर्मी और उमस के चलते 11 लोगों की मौत हो गई थी।

मौसम विभाग ने हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार जैसे राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पहले ही अनुमान जताए गए थे कि इस साल की गर्मी बीते कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस गर्मी से निपटने के लिए लोग एयरकंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ा सकते हैं, जिसका नतीजा ब्लैकआउट के तौर पर सामने आ सकता है। जानकारों के मुताबिक गर्मी के साथ ही जब उमस बढ़ जाए तो स्थिति और खतरनाक हो जाती है। खासतौर पर घर से बाहर निकलने वाले और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों के लिए ऐसा मौसम चुनौती भरा हो सकता है। 

इस बीच बंगाल, त्रिपुरा जैसे राज्यों ने एक सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी लोगों को हिदायत दी है कि वे गर्मी से बचें और जमकर पानी पिएं। मौसम विभाग की सलाह है कि वे गर्मी से बचें, हल्के कपड़े पहनें। खासतौर पर सूती एवं ढीले कपड़े पहनें। इसके अलावा सिर को ढक कर रखें। उत्तर प्रदेश में भी सरकार ने पहली से 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। अब स्कूल सुबह 7 बजे से ही शुरू होंगे और दोपहर 12 बजे तक छुट्टी हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।