Hindi Newsदेश न्यूज़Hyderabad engineer DRDL caught in Pakistan Woman honeytrap case - India Hindi News

पाकिस्तानी महिला के हनी ट्रैप में फंसा डिफेंस लेबोरेटरी का इंजीनियर, संवेदनशील जानकारियां लीक

तेंलगाना पुलिस ने आरोपी इंजीनियर मल्लिकार्जुन रेड्डी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। रेड्डी कई महीनों से उस महिला के संपर्क में था। पाकिस्तान की इस जासूस महिला ने खुद को भारतीय बताया।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, हैदराबादSat, 18 June 2022 11:48 AM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तानी महिला के हनी ट्रैप में फंसा डिफेंस लेबोरेटरी का इंजीनियर, संवेदनशील जानकारियां लीक

हैदराबाद स्थित डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी (DRDL) का एक इंजीनियर हनी-ट्रैप मामले में पकड़ा गया है। यह शख्स जिस महिला के संपर्क में था, उसके ISI से जुड़े होने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने इंजीनियर से शादी करने का वादा किया और इसके बदले में मिसाइल डेवलपमेंट से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां हासिल की। 

तेंलगाना पुलिस ने आरोपी इंजीनियर मल्लिकार्जुन रेड्डी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। रेड्डी कई महीनों से उस महिला के संपर्क में था। पाकिस्तान की इस जासूस महिला ने रेड्डी के सामने खुद को भारतीय नागरिक के तौर पर पेश किया और अपना नाम नताशा राव बताया था।

ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज
रेड्डी बालापुर स्थित डिफेंस लैब के RCI कॉम्प्लेस में एडवांस नावेल सिस्टम प्रोग्राम पर काम कर रहा था। एक स्पेशल ऑपरेशन के जरिए उसके हनी ट्रैप में फंसे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। रेड्डी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी खुफिया एजेंसियों ने दी थी। 

FB पर महिला ने भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट
इंजीनियर ने मार्च, 2018 में फेसबुक स्टेटस के जरिए DRDL में नौकरी लगने की जानकारी दी थी। दो साल बाद, उसने नताशा राव नाम की महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया। राव ने अपना परिचय यूके डिफेंस जर्नल की कर्मचारी के तौर पर दिया। कुछ ही समय बाद रेड्डी इस हनी ट्रैप में पूरी तरह से फंस गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।