Hindi Diwas 2022 14 September ko kyun manate hain Hindi Diwas Jawahar Lal Nehru Connection - India Hindi News 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जवाहर लाल नेहरू से भी है कनेक्शन, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsHindi Diwas 2022 14 September ko kyun manate hain Hindi Diwas Jawahar Lal Nehru Connection - India Hindi News

14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जवाहर लाल नेहरू से भी है कनेक्शन

भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं। कुछ के अपने साहित्य और व्याकरण भी हैं। इनमें से हिंदी देश के सबसे अधिक राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

Himanshu लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।Wed, 14 Sep 2022 05:41 AM
share Share
Follow Us on
14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जवाहर लाल नेहरू से भी है कनेक्शन

Hindi Diwas 2022: भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं। कुछ के अपने साहित्य और व्याकरण भी हैं। इनमें से हिंदी देश के सबसे अधिक राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है। आज के दिन यानी 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भाषा के महत्व को प्रदर्शित करने और उजागर करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और संगठनों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हिंदी दिवस को आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है? आज की तारीख से आखिर इसके कनेक्शन क्या है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो आइए उसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

आपको ता दें कि आजादी के बाद संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया। इसी दिन के बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग आधिकारिक कार्यों में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ाने की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है।

जवाहर लाल नेहरू से क्या है कनेक्शन?
राष्ट्रपिा महात्मा गांधी का मानना था कि हिंदी जनमानस की भाषा है। कई इतिहासकारों का यह भी कहना है कि बापू हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के भी पक्षधर थे। हालांकि, यह अबी तक संभव नहीं हो पाया है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। उनके ही कार्यकाल में 14 सितंबर 1953 को देश में पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। आपको यह भी बता दें कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। 

इस साल गुजरात में मनाया जाएगा हिंदी दिवस
विभाग द्वारा हर साल दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस साल हिंदी दिवस का आयोजन पहली बार दिल्ली के बाहर किया जाएगा। इस साल यह कार्यक्रम गुजरात के सूरत में आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी को लेकर रोचक तथ्य:

>>हिंदी को इसका नाम फारसी शब्द हिंद से मिला है, जिसका अर्थ है "सिंधु नदी की भूमि"।
>> हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली पहली भाषा मानी जाती है।
>> बिहार उर्दू की जगह हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने वाला पहला राज्य है।
>> भारत के अलावा नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अन्य पड़ोसी देशों में भी हिंदी व्यापक रूप से बोली जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।