Hindi Newsदेश न्यूज़himachal pradesh election result congress won bjp 25 seats jai ram thakur news - India Hindi News

Himachal Pradesh Election: BJP ने केवल 37974 मतों से हारा हिमाचल, इस सीट पर महज 60 वोट से जीती कांग्रेस

कांग्रेस को 43.9 फीसदी वोट शेयर यानी 18 लाख 52 हजार 504 वोट मिले हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में कुल 40 सीटें हासिल की। वहीं, सत्ता में बने रहने की कोशिश में लगी भाजपा के खाते में 25 सीटें ही आई।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाFri, 9 Dec 2022 02:27 AM
share Share

लाखों के खेल में हजारों से हार गई भारतीय जनता पार्टी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजें सामने आ चुके हैं। पहाड़ी राज्य का 'रिवाज' बरकरार है और इस बार कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। इस बार राज्य में आम आदमी पार्टी भी मौजूद थी, लेकिन दल का खाता भी नहीं खुला और मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ही रहा, जिसमें कांग्रेस ने कुछ हजार मतों से बाजी मार ली।

क्या रहे नतीजे
कांग्रेस को 43.9 फीसदी वोट शेयर यानी 18 लाख 52 हजार 504 वोट मिले हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में कुल 40 सीटें हासिल की। वहीं, सत्ता में बने रहने की कोशिश में लगी भाजपा के खाते में 25 सीटें ही आई। दल का वोट शेयर 43 प्रतिशत यानी 18 लाख 14 हजार 530 रहा। इस लिहाज से भाजपा ने हिमाचल की सरकार महज 37 हजार 974 मतों से गंवा दी। साल 1951 के बाद यह आंकड़ा सबसे कम है।

हिमाचल प्रदेश में सबसे बड़ी जीत सीएम रहे जयराम ठाकुर ने हासिल की। उन्होंने सिराज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को 38 हजार 183 मतों से हराया। वहीं, जबसे कम अंतर की जीत भौरांज में हुई, जहां कांग्रेस के सुरेश कुमार के हाथों भाजपा के अनिल धीमान 60 वोट से हारे।

2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48.79 फीसदी वोटर शेयर के साथ 44 सीटें जीती थीं और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी। दोनों दलों के बीच 7.11 प्रतिशत का अंतर था। एक रिपोर्ट के अनुसारस साल 2022 के नतीजे बताते हैं कि 25 सीटों पर भाजपा की जीत के औसत अंतर 7 हजार 427 के मुकाबले 40 सीटों पर कांग्रेस की जीत का अंतर (5 हजार 784 वोट) कम था।

इतिहास
खास बात है कि राज्य में 1951 से लेकर 2022 के बीच 14 विधानसभा चुनाव हुए हैं और वोट शेयर के मामले में जीत का अंतर सबसे ज्यादा 45,49 फीसदी 1972 के चुनाव में रहा था। उस दौरान कांग्रेस का वोट शेयर 53.24 फीसदी था। जबकि, भारतीय जन संघ को केवल 7.75 प्रतिशत वोट शेयर हासिल हुआ था। 39 सीटें अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में आई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें