Hindi Newsदेश न्यूज़heavy rain in delhi ncr congress president elections shiv sena symbol fight news top five morning news

बारिश की तबाही के बाद UP में स्कूल बंद; आज चुनाव आयोग को नए नाम सुझाएंगे शिंदे; सुबह की खबरें

भारी बारिश के कारण नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद और आगरा सहित अन्य शहरों में सोमवार को स्कूलों को बंद रहेंगे। उद्धव सेना के बाद आज संभावना है कि शिंदे ग्रुप चुनाव आयोग को नए नामों की लिस्ट सौंपेगा। बड़ी खबरे

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 10 Oct 2022 03:16 AM
share Share

Top Five Morning News: दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश के कारण नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद और आगरा सहित अन्य शहरों में सोमवार को स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। नाव आयोग द्वारा पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक लगाने के एक दिन बाद शिवसेना ने नामों और चुनाव चिह्नों की एक सूची सौंपी है। अब शिंदे गुट की बारी है। नाइजीरिया के एनाम्ब्रा शहर में नाव पलटने से 76 लोगों की मौत हो गई है। सुबह की पांच बड़ी खबरें...

बारिश ने UP से दिल्ली तक मचाई तबाही, आज बंद रहेंगे स्कूल
दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। कई सड़कें जलमग्न हैं। बड़े-बड़े पेड़ों के गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद और आगरा सहित अन्य शहरों में सोमवार को स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।  पूरी खबर पढ़ें।

EC के पास उद्धव ने सुझाए नए नाम, शिंदे की बारी
चुनाव आयोग द्वारा पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक लगाने के एक दिन बाद शिवसेना ने नामों और चुनाव चिह्नों की एक सूची सौंपी है। इसमें पार्टी का नाम शिवसेना (बालासाहेब ठाकरे) और चुनाव सिह्न के रूप में त्रिशूल का विकल्प प्रमुख है। इस बात की संभावना है कि शिंदे गुट आज चुनाव आयोग को अपना विकल्प सौंप सकता है।  पूरी खबर पढ़ें।

नाइजीरिया में नाव पलटने से 76 की मौत
नाइजीरिया के एनाम्ब्रा शहर में नाव पलटने से 76 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 85 लोग सवार थे और बाढ़ के चलते यह हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें।

दिल्ली में भी मुंबई जैसी नाइट लाइफ, रातभर खुलेंगी दुकानें
दिल्ली में जरूरत की सभी चीजें अब रात भर मिल सकेंगी। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने 300 से ज्यादा प्रतिष्ठानों को चौबीस घंटे खुले रखने की मंजूरी दे दी है। इसमें होटल, रेस्तरां, परिवहन और ऑनलाइन डिलीवरी शॉप से जुड़े प्रतिष्ठान शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें।

कुछ नेताओं पर खड़गे को वोट देने का दबावः थरूर
मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की रेस में आमने-सामने शशि थरूर ने चुनाव की निष्पक्षता पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं पर उनके प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को वोट देने का दबाव है। पूरी खबर पढ़ें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें