राहुल गांधी की 'जादू की झप्पी' का क्या है राज? आज से T20 World Cup का रोमांच; पढ़े सुबह की 5 बड़ी खबरें
हम जानेंगे कि राहुल गांधी का जादू की झप्पी का क्या राज है? आज से टी-20 वर्ल्ड कप का रोमांच दिखने वाला है। उधर, रूस की मिलिट्री कैंप पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। सुबह की बड़ी खबरें...

हम जानेंगे कि राहुल गांधी का जादू की झप्पी का क्या राज है? रूसी मिलिट्री साइट पर हुए आतंकवादी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। कश्मीरी पंडित पूरन भट के रिश्तेदारों का कहना है कि वह 15 दिन पहले भी शोपियां गए थे। आज से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज। पढ़ें, सुबह की पांच बड़ी खबरें....
राहुल की 'जादू की झप्पी' का राज
कहते हैं कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है लेकिन, कई मामलों में यह असफल प्रयासों की एक गंभीर याद बनकर ही रह जाती है। कांग्रेस पार्टी में भी यही हाल है। राहुल गांधी की 'जादू की झप्पी' पंजाब और राजस्थान में तो काम नहीं कर पाई लेकिन, क्या कर्नाटक में कमाल कर पाएगी? पूरी खबर पढ़ें
गुजरात में चुनाव से पहले सर्वे के नतीजों से केजरीवाल खुश
'भारत जोड़ो यात्रा' पर फोकस कर रही कांग्रेस पार्टी के गुजरात में वोटर्स टूटते जा रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने वाली पार्टी को इस बार आम आदमी पार्टी (आप) से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। एक ताजा सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि गुजरात में AAP को कांग्रेस से अधिक वोट शेयर हासिल हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें।
रूस की मिलिट्री साइट पर आतंकवादी हमला, 11 की मौत
रूसी मिलिट्री साइट पर हुए आतंकवादी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हैं। यह घटना बेलगोरोद इलाके की है, जो कि यूक्रेन के स्थित रूस सैन्य फायरिंग रेंज है। रूसी रक्षा विभाग ने बताया कि 2 वॉलंटियर्स सैनिकों ने अन्य ट्रूप्स पर गोलीबारी की। दोनों हमलावरों को भी मार गिराया गया है। मिनिस्ट्री ने इसे टेरर अटैक बताया है। पूरी खबर पढ़ें।
15 दिन पहले भी शोपियां गए थे पूरन भट, रिश्तेदारों का बड़ा खुलासा
पूरन भट के रिश्तेदारों का कहना है कि कोरोना महामारी से पहले साल 2020 की शुरूआत में अपनी पत्नी और दो बच्चों के रहने के लिए जम्मू में व्यवस्था करने के बाद पूरन कृष्ण भट अक्सर शोपियां स्थित अपने भाई के सेब के बाग की देखभाल करने जाते थे, लेकिन उन्हें कभी कोई समस्या नहीं हुई। 15 दिन पहले भी वह शोपियां गए थे। पूरी खबर पढ़ें।
टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच आज से
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज आज यानि 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट को दो राउंड में खेला जाएगा। पहले टॉप 8 टीमों में ना जगह बनाने वाली श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, यूएई, नीदरलैंड व नामीबिया जैसी टीमों से राउंड 1 में भिड़ेंगी। पूरी खबर पढ़ें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।