gujarat assembly elections Manipur by election 2022 fifa world cup arvind kejriwal pm narendra modi cm yogi adityanath मैनपुरी के मैदान में आज योगी का धुआंधार प्रचार, महाराष्ट्र पुल हादसे में पहली मौत; सुबह की खबरें, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia Newsgujarat assembly elections Manipur by election 2022 fifa world cup arvind kejriwal pm narendra modi cm yogi adityanath

मैनपुरी के मैदान में आज योगी का धुआंधार प्रचार, महाराष्ट्र पुल हादसे में पहली मौत; सुबह की खबरें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक फुटब्रिज के कुछ स्लैब गिरने से रविवार शाम कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में आज योगी का दौरा है। सुबह की बड़ी खबरें...

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 28 Nov 2022 07:59 AM
share Share
Follow Us on
मैनपुरी के मैदान में आज योगी का धुआंधार प्रचार, महाराष्ट्र पुल हादसे में पहली मौत; सुबह की खबरें

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक फुटब्रिज के कुछ स्लैब गिरने से रविवार शाम कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार को मैनपुरी में धुआंधार प्रचार करेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राजकोट से कांग्रेस उम्मीदवार ने धार्मिक स्थलों अजमेर और सोमनाथ पर टिप्पणी करने नया विवाद शुरू कर दिया है। सुबह की पांच बड़ी खबरें...

महाराष्ट्र पुल हादसे में पहली मौत
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक फुटब्रिज के कुछ स्लैब गिरने से रविवार शाम कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। फुट ओवर ब्रिज शहर के बल्हारशाह स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 और 2 को जोड़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना रविवार शाम करीब 5:10 बजे हुई थी। 

मैनपुरी उपचुनाव में आज योगी की रैली
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार को मैनपुरी में धुआंधार प्रचार करेंगे। इस सीट पर सपा उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल और भाजपा के रघुराज शाक्य के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें

अजमेर में महादेव और सोमनाथ में अल्लाह का वास, कांग्रेस उम्मीदवार के बयान से सियासी घमासान
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राजकोट से कांग्रेस उम्मीदवार ने धार्मिक स्थलों अजमेर और सोमनाथ पर टिप्पणी करने नया विवाद शुरू कर दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि ऐसी टिप्पणियां हिन्दू समुदाय के लिए आपत्तिजनक हैं। पूरी खबर पढ़ें

चीन में जिनपिंग के खिलाफ फूट रहा लोगों का गुस्सा
चीन में रविवार को कोरोना के करीब 40 हजार नए मामले सामने आए। कोरोना पाबंदियों के चलते अब चीनी नागरिकों का सब्र टूट चुका है। राजधानी बीजिंग और शंघाई समेत देश के कई बड़े शहरों में लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। नाराज लोग अब राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गद्दी छोड़ने की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

फीफा वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर
मोरक्को ने रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के ग्रुप मुकाबले में बेल्जियम को हराकर 24 साल बाद जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर हुआ है। ब्राजील के बाद दुनिया की दूसरी रैंकिंग की टीम बेल्जियम ने इससे पहले वर्ल्ड कप में पिछले सात ग्रुप मैच जीते थे। पूरी खबर पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।