Hindi Newsदेश न्यूज़Times Now Exit Polls Live bjp in uttarakhand aap in punjab hung assembly in goa

Times Now Exit Polls Live: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर में फिर भाजपा, पंजाब में आप, गोवा में स्पष्ट बहुमत नहीं

टाइम्स नाउ वीटो एग्जिट पोल्स में उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों में फिर से भगवा फहराने का अनुमान जताया गया है। दो अन्य राज्य हैं उत्तराखंड और मणिपुर। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी बढ़त...

Deepak Mishra लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 7 March 2022 03:42 PM
share Share

टाइम्स नाउ वीटो एग्जिट पोल्स में उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों में फिर से भगवा फहराने का अनुमान जताया गया है। दो अन्य राज्य हैं उत्तराखंड और मणिपुर। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी बढ़त लेती दिखाई दे रही है। हालांकि गोवा में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत के आसार
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 225, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 151, बहुजन समाज पार्टी को 14, कांग्रेस को 9 और अन्य को 4 सीटें हासिल हो रही हैं। इस तरह कुल 403 सीटों में भाजपा को बहुमत हासिल होता दिख रहा है। 

पंजाब में आप के आगे रहने का अनुमान
टाइम्स नाउ एग्जिट पोल्स में पंजाब की कुल 117 सीटों में से कांग्रेस को 22, आम आदमी पार्टी को 70, एसएडी गठबंधन को 17, भाजपा गठबंधन को 5 और अन्य को 1 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल्स के हिसाब से देखें तो यहां पर कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो रहा है और आम आदमी पार्टी आसानी से बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। 

उत्तराखंड में भाजपा सरकार के आसार
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में मामूली अंतर से भाजपा की सरकार बन सकती है। यहां पर कुल 70 सीटों में से भाजपा को 37, कांग्रेस को 31, आम आदमी पार्टी को 1 और अन्य को 1 सीटें मिलने का अनुमान है। 

गोवा में किसी को बहुमत नहीं
टाइम्स नाउ के मुताबिक गोवा की बात करें तो भाजपा को 14, कांग्रेस गठबंधन को 16, आम आदमी पार्टी को 4 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। गौरतलब है कि यहां पर कुल 40 सीटें हैं और किसी भी पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिलता नहीं दिख रहा। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां पर कांग्रेस गठबंधन सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकता है।

मणिपुर में भी भाजपा के आने का अनुमान
वहीं बात मणिपुर की करें तो टाइम्स नाउ- वीटो एग्जिट पोल के मुताबिक यहां पर भाजपा को 43 में से 33 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं एमपीएसए को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं। एनपीपी 4 से 8 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं अन्य को 4 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें