Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Disha Salian suicide case BJP MLA Nitesh Rane to be questioned Sushant Singh Rajput connection - India Hindi News

फिर चर्चा में दिशा सालियान 'आत्महत्या' केस, भाजपा MLA से होगी पूछताछ; सुशांत सिंह राजपूत से बताया था कनेक्शन

दिशा की रहस्यमय मौत 14 जून, 2020 को उत्तर-पश्चिम मुंबई के बांद्रा में उनके किराये के डुप्लेक्स फ्लैट में बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत (34) का शव मिलने से पांच दिन पहले हुई थी।

Amit Kumar पीटीआई, मुंबईThu, 11 July 2024 04:57 PM
share Share

सेलिब्रिटी टैलेंट मैनेजर दिशा सालियान की चार साल पहले हुयी मौत की जांच कर रही मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान सभा सदस्य नितेश राणे को समन जारी किया। अट्ठाइस वर्षीय सालियन ने कथित तौर पर 8/9 जून, 2020 की रात को मलाड उपनगर में गैलेक्सी रीजेंट बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।

दिशा की रहस्यमय मौत 14 जून, 2020 को उत्तर-पश्चिम मुंबई के बांद्रा में उनके किराये के डुप्लेक्स फ्लैट में बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत (34) का शव मिलने से पांच दिन पहले हुई थी। यह घटना जब घटी तब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सत्ता में थी।

तत्कालीन केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से भाजपा सांसद नारायण राणे और उनके पुत्र नितेश राणे ने दावा किया था कि दोनों घटनायें आपस में जुड़ी हुई थीं और हत्या से पहले दिशा के साथ बलात्कार किया गया था। 

राजपूत को जब इस बारे में पता चला और वह इसके लिये जिम्मेदार लोगों को बेनकाब करने की योजना बना रहा था, तभी उसे भी मार दिया गया। दिशा सालियान मामले की जांच मुंबई पुलिस ने की, जबकि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें