Hindi Newsदेश न्यूज़dekho swami prasad maurya ki kya halat ho gyi hai says baby rani maurya - India Hindi News

देखिए स्वामी प्रसाद मौर्य की आज हालत क्या है, योगी की मंत्री बेबी रानी ने कसा तंज

योगी सरकार 2.0 में मंत्री बन चुकी बेबी रानी मौर्य ने रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला। मौर्य चुनाव से ऐन पहले भाजपा छोड़कर सपा में आए थे, लेकिन चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना

Gaurav Kala एएनआई, नई दिल्लीSun, 27 March 2022 03:27 PM
share Share
Follow Us on
देखिए स्वामी प्रसाद मौर्य की आज हालत क्या है, योगी की मंत्री बेबी रानी ने कसा तंज

योगी सरकार 2.0 में मंत्री बन चुकी बेबी रानी मौर्य ने रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला। मौर्य चुनाव से ऐन पहले भाजपा छोड़कर सपा में आए थे, लेकिन चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भाजपा ने एक दलित को आगे रखकर मेयर, राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री तक बनाया। लेकिन वो अवसरवादी थे। आज खुद ही देख लीजिए उनकी क्या हालत हो गई है।

रविवार को सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए बेबी रानी मौर्य ने कहा कि वो अवसर वादी थे और बस अवसर खोजने आए थे। लेकिन आज खुद ही देख लो उनकी क्या हालत है। स्वामी प्रसाद मौर्य योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री थे लेकिन महत्वकांक्षा कहें या कुछ और उन्होंने चुनाव से ऐन पहले अपना पाला बदलकर सपा में एंट्री ले ली। स्वामी ने भाजपा पर तीखा हमला भी बोला था और भाजपा को सांप और खुद को नेवला तक कह डाला था। ये भी कहा कि भाजपा पार्टी में उन्हें तवज्जों नहीं मिली। लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य को विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली। उन्हें भाजपा के सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने 26 हजार वोटों के अंतर से हराया।

रविवार को यूपी की कैबिनेट मंत्री और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्वामी प्रसाद पर हमला बोला। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं खुद जाटव समाज से आती हूं। भाजपा ने एक दलित को आगे रखकर मेयर, राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री और भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। स्वामी प्रसाद मौर्य अवसरवादी थे और बस अवसर खोजने आए थे। आप खुद देखिए कि उनकी क्या हालत है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।