cyclone biparjoy may intensify in 24 hours rain and speedy winds maharashtra karnataka goa - India Hindi News भयंकर रूप ले रहा है 'बिपरजॉय' चक्रवात, मछुआरों के लिए अलर्ट; इन राज्यों में मचा सकता है तबाही, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़cyclone biparjoy may intensify in 24 hours rain and speedy winds maharashtra karnataka goa - India Hindi News

भयंकर रूप ले रहा है 'बिपरजॉय' चक्रवात, मछुआरों के लिए अलर्ट; इन राज्यों में मचा सकता है तबाही

अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो कि अगले 24 घंटे में चक्रवात का रूप ले सकता है। बताया जा रहा है कि इसका असर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के तट पर दिखाई देगा।

Ankit Ojha एजेंसियां, नई दिल्लीWed, 7 June 2023 11:01 AM
share Share
Follow Us on
भयंकर रूप ले रहा है 'बिपरजॉय' चक्रवात, मछुआरों के लिए अलर्ट; इन राज्यों में मचा सकता है तबाही

मौसम विभाग ने अरब सागर में बन रहे चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील होने वाला है। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा। बुधवार को जारी बुलेटिन में कहा या है कि इस तूफान की वजह से तटीय इलाकों में मौसम काफी बिगड़ सकता है। हवा की गति 134 से 160 किलोमीटर के बीच में रह सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समंदर में ना जाने की हिदायत दी है। 

जानकारी के मुताबिक 7 जून को यह तूफान लगभग तीन घंटे एक ही जगह पर रुका रहा। यह गोवा से 900 किलोमीटर वेस्ट-साउथवेस्ट में है। वहीं मुंबई के तट से इसकी दूरी 1020 किलोमीटर है। गुजरात के पोरबंदर से यह 1090 किलोमीटर की दूरी पर है। मौसम विभाग का कहना है कि इस चक्रवाती तूफान का असर दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में दिखेगा। 

अरब सागर में 7 जून को हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकीत है। इसके बाद यह 105 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच जाएगी। इस त तूफान का सबसे ज्यादा असर केरल, कर्नाटक और गोवा के तट पर हो सकता है। 8 जून को हवा की गति 140 किलोमीट प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी। 9 जून तक तूफान में हवा की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है। 

इसका असर कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटों  पर देखने को मिलेगा। मौसि विभाग ने मछुआरों से कहा है कि वे 10 जून तक समंदर में ना जाएं। वहीं जो मछुआरे गहले सागर में हैं उनको लौटने की सलाह दी गई है। वॉर्निंग में कहा गया है कि केरल-कर्नाटक और लक्षद्वीप-मालदीव्स इलाके में भी मछुआरों को सावधान कहने की जरूरत है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।