At least 3 injured and 18 arrested in clashes in Bagalkote hindu muslim eve teasing - India Hindi News कर्नाटक के केरूर में छेड़छाड़ की घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा, धारा 144 लागू, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsAt least 3 injured and 18 arrested in clashes in Bagalkote hindu muslim eve teasing - India Hindi News

कर्नाटक के केरूर में छेड़छाड़ की घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा, धारा 144 लागू

कर्नाटक के बागलकोटे में छेड़छाड़ की घटना के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए हैं और 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Ankit Ojha एजेंसियां, बेंगलुरुThu, 7 July 2022 12:03 PM
share Share
Follow Us on
कर्नाटक के केरूर में छेड़छाड़ की घटना के बाद सांप्रदायिक हिंसा, धारा 144 लागू


बागलकोटे तालुका के केरूर में छेड़खानी की घटना के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। पुलिस का कहना है कि जिले में  स्थिति अब नियंत्रण में है। झड़प में कम से कम चार लोग घायल हो गए थे वहीं 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  बागलकोटे के एसपी आई जयप्रकाश ने कहा, स्थिति अब शांतिपूर्ण है। हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि एक हिंदू लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने यासिन नाम के एक युवक को घेर लिया। इसके बाद यासिन के साथ भी कई लोग आ गए और बहस शुरू हो गई। धीरे-धिरे बहस ने हिंसा का रूप ले लिया। हिंदू जागरण वेदिके नाम के संगठन के जिला सचिव को चाकू मार दिया गया। इसके बाद हिंदू संगठन के सदस्य भी मुसलमानों के रिहाइशी इलाके में घुस गए और वाहनों को आग लगा दी। 

केरूर में धारा 144 लागू
पुलिस के मुताबिक हालात अब सामान्य हैं लेकिन एहतियात के तौर पर केरूर में धारा 144 लागू कर दी गई है। 8 जुलाई सुबह 8 बजे तक यहां धारा 144 लागू रहेगी। तनाव को देखते हुए स्कूल और कॉलेज में भी छुट्टी कर दी गई है। इलाके में भारी पुलिसबल भी तैनात किया गया है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।