Andhra Pradesh girl pushed into river by her mother boyfriend - India Hindi News लिव-इन रिलेशन में हुई बच्ची; GF और मासूम को ले गया घुमाने, सेल्फी के बहाने पुल से दिया धक्का, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़Andhra Pradesh girl pushed into river by her mother boyfriend - India Hindi News

लिव-इन रिलेशन में हुई बच्ची; GF और मासूम को ले गया घुमाने, सेल्फी के बहाने पुल से दिया धक्का

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'फोन कॉल आने के करीब आधे घंटे के अंदर पुलिस लड़की को बचाने में कामयाब रही। जब पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे, वह खतरनाक स्थिति में फंसी थी और पाइप को पकड़े हुए थी।'

Niteesh Kumar एजेंसी, हैदराबादSun, 6 Aug 2023 09:47 PM
share Share
Follow Us on
लिव-इन रिलेशन में हुई बच्ची; GF और मासूम को ले गया घुमाने, सेल्फी के बहाने पुल से दिया धक्का

आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में एक लड़की को उसकी मां के प्रेमी ने रविवार तड़के रावुलापलेम गौतमी पुल से नदी में धक्का दे दिया। गनीमत रही कि वह चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक नदी में बह गई लड़की की सौतेली बहन और मां की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि धक्का दिए जाने के बाद लड़की पुल के प्लास्टिक के एक पाइप को पकड़ने में कामयाब रही, उसने अपनी जेब से मोबाइल फोन निकाला और पुलिस को फोन कर मदद के लिए बुलाया।

कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक पी श्रीधर ने बताया, 'फोन कॉल आने के करीब आधे घंटे के अंदर पुलिस लड़की को बचाने में कामयाब रही। जब पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे, वह खतरनाक स्थिति में फंसी थी और पाइप को पकड़े हुए थी। पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया।' पुलिस के अनुसार लड़की की मां सुहासिनी (30) ताडेपल्ली में एक होटल में काम करने के दौरान उलवा सुरेश (30) नामक एक व्यक्ति के संपर्क में आईं। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध पनपा। कुछ समय बाद सुहासिनी ने एक लड़की को जन्म दिया, जो अब एक साल की है।

घुमाने के बहाने लेकर गया था साथ
पुलिस अधीक्षक पी श्रीधर के मुताबिक, रविवार तड़के 3.50 बजे सुरेश ने सुहासिनी के परिवार के सदस्यों से कहा कि वे सभी राजामहेंद्रवरम जाएंगे। वह उन्हें कार में रावुलापलेम गौतमी पुल तक ले गया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार सुरेश ने सेल्फी लेने के बहाने तीनों को पुल से नदी में धक्का दे दिया। इस घटना में लड़की बच गई जबकि उसकी सौतेली बहन और मां पानी में बह गए और अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस सुरेश की तलाश कर रही है।

दूसरी ओर, पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार तड़के एक कार के एक नहर में गिर जाने से तीन छात्र डूब गये और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी और चार सीटों वाली वाहन में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। उसने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान डी. हर्षवर्द्धन, टी. हेमंत और के. उदय किरण के रूप में हुई है। सभी की उम्र 19 वर्ष थी और सभी एलुरु जिले रहने वाले थे। कोरुकोंडा के सर्किल इंस्पेक्टर जी. उमामहेश्वरराव ने बताया कि एलुरु जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छह छात्र चार अगस्त को छुट्टियां मनाने के लिये मारेडुमिली गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।