Hindi Newsदेश न्यूज़amit shah says rumors are coming for hindi language goa congress news

अमित शाह बोले- हिंदी को लेकर फैलाई जा रही अफवाह, गोवा में कांग्रेस के सिर्फ 3 MLA, शाम की बड़ी खबरें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोवा में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। गोवा में कांग्रेस के सिर्फ तीन विधायक बचे हैं। वहीं, अमित शाह ने कहा कि हिन्दी भाषा को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 Sep 2022 02:07 PM
share Share

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोवा में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के 11 विधायकों में से 8 ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके चलते अब 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के अब तीन ही विधायक बचे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीसीसीआई के पद पर सौरव गांगुली और जय शाह बने रहेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि हिंदी और गुजराती, हिंदी और तमिल, हिंदी और मराठी प्रतिस्पर्धी हैं। हिन्दी देश की किसी अन्य भाषा की प्रतियोगी नहीं हो सकती। पढ़ें, शाम की पांच बड़ी खबरें...

गोवा में कांग्रेस के सिर्फ तीन विधायक बचे
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोवा में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के 11 विधायकों में से 8 ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके चलते अब 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के अब तीन ही विधायक बचे हैं।  केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई और रुडोल्फ फर्नांडीस भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में हैं। कांग्रेस को यह झटका ऐसे वक्त में लगा है, जब राहुल गांधी की लीडरशिप में पार्टी तमिलनाडु से जम्मू-कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। ऐसे में गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने और फिर 8 विधायकों की टूट ने उसे करारा झटका दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

BCCI पद पर बने रहेंगे सौरव गांगुली और जय शाह
उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के संविधान में संशोधन की अनुमति दी जिससे इसके अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के अनिवार्य ब्रेक (कूलिंग ऑफ पीरियड) पर जाए बगैर पद पर बने रहने का रास्ता साफ हो गया। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की पीठ ने कहा कि एक पदाधिकारी का लगातार 12 साल का कार्यकाल हो सकता है, जिसमें राज्य संघ में छह साल और बीसीसीआई में छह साल शामिल हैं लेकिन इसके बाद तीन साल के ब्रेक पर जाना होगा। पूरी खबर पढ़ें।

हिंदी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहः अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि हिंदी भाषा प्रतिस्पर्धी नहीं है, बल्कि देश की अन्य सभी भाषाओं की "मित्र" है। अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में बोलते हुए, गृह मंत्री ने कहा कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि हिंदी और गुजराती, हिंदी और तमिल, हिंदी और मराठी प्रतिस्पर्धी हैं। हिन्दी देश की किसी अन्य भाषा की प्रतियोगी नहीं हो सकती। आपको यह समझना चाहिए कि हिंदी देश की सभी भाषाओं की मित्र है। पूरी खबर पढ़ें।

कन्हैयालाल के बेटों ने जूता-चप्पल पहनना छोड़ा, रखी मांग
उदयपुर में कन्हैयालाल जघन्य हत्याकांड के मामले में कन्हैयालाल के बड़े बेटे ने पिता के हत्यारों को फांसी नहीं होने तक चप्पल व जूते पहनना छोड़ दिया है। वे अपने घर से ऑफिस जाते वक्त भी जूते व चप्पल नहीं पहनता है। इस हत्याकांड मामले की जांच एनआईए कर रही है। इस मामले में अब तक करीब 9 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें।

क्वीन एलिजाबेथ II के अंतिम संस्कार में महामहिम मुर्मू भी शामिल होंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 19 सितंबर को लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और संवेदना व्यक्त करने मौजूद रहेंगी। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि महारानी एलिजाबेथ की अंतिम यात्रा में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति 17-19 सितंबर के दौरान यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर हैं। पूरी खबर पढ़ें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें