Hindi Newsदेश न्यूज़AIIMS doctors saved 2 years child vistara airlines

जब आसमान में मददगार बने ‘धरती के भगवान’, उड़ते विमान में बच्ची की बचाई जान; AIIMS ने शेयर किया वाकया

डॉक्टरों की धरती का भगवान कहा जाता है और कई बार यह भगवान आसमान में भी लोगों के मददगार बन जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जब उड़ते हुए विमान में डॉक्टरों ने एक बच्ची की जान बचाई थी।

Deepak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 28 Aug 2023 10:39 PM
share Share
Follow Us on
जब आसमान में मददगार बने ‘धरती के भगवान’, उड़ते विमान में बच्ची की बचाई जान; AIIMS ने शेयर किया वाकया

डॉक्टरों की धरती का भगवान कहा जाता है और कई बार यह भगवान आसमान में भी लोगों के मददगार बन जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जब उड़ते हुए विमान में डॉक्टरों ने एक बच्ची की जान बचाई थी। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट बेंगलुरु से दिल्ली के रास्ते में थी, तभी एक इमरजेंसी अनाउंसमेंट होता है। पता चलता है कि दो साल की एक बच्ची बहुत ज्यादा गंभीर हालत में है और उसे तत्काल मेडिकल हेल्प की जरूरत है। इस बच्ची की मदद के लिए सामने आते हैं एम्स दिल्ली के पांच डॉक्टर जो उसी फ्लाइट में सवार थे। दिल्ली एम्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। अब इस मामले में नागपुर के अस्पताल का भी बयान आया है। केआईएमएस-किंग्सवे हॉस्पिटल के मुताबिक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

हाल में हुआ था हार्ट का ऑपरेशन
दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट में सवार जिस बच्ची की तबियत बिगड़ी थी, उसका हाल ही  में दिल का ऑपरेशन हुआ था। दो साल की वह बच्ची जन्म से ही सायनोटिक नाम की बीमारी से पीड़ित थी। जिस वक्त फ्लाइट में इमरजेंसी कॉल की गई, तब उसकी पल्स गायब हो चुकी थी। बच्ची सांस भी नहीं ले पा रही थी और उसके हाथ-पैर भी ठंडे पड़ चुके थे। फ्लाइट में सवार पांच डॉक्टरों, सीनियर एनेस्थीसिया डॉ. नवदीप कौर, सीनियर कार्डियक रेडियोलॉजी डॉ. दमनदीप सिंह, जैन-पूर्व सीनियर रेजिडेंट एम्स रेडियोलॉजी डॉ. ऋषभ, सीनियर रेजिडेंट ओबीजी डॉ. ओशिका और सीनियर रेजिडेंट कार्डियक रेडियोलॉजी डॉ. अविचल तक्षक ने उसकी देखरेख शुरू की।

सीमित संसाधनों के बीच कुशलता से इलाज
उड़ान के दौरान सीमित संसाधनों के बीच बच्ची का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की टीम ने अपने अनुभव और कुशलता का इस्तेमाल करते हुए सारा प्रॉसेस फॉलो किया। तभी बच्ची को एक और कार्डियक अरेस्ट आ गया। इसके बाद करीब 45 मिनट तक डॉक्टरों ने बच्ची की सलामती के लिए सभी उपाय अपनाए और बच्ची की सांसें वापस आईं। हालांकि उसकी नाजुक हालत को देखते हुए फ्लाइट को नागपुर के लिए मोड़ दिया गया। वहां पर बच्ची को स्टेबल हेमोडायनामिक अवस्था में पिडियाट्रिशियन को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।