Hindi Newsदेश न्यूज़AICC active on Telangana Congress crisis Priyanka Gandhi Vadra collects information Digvijay Singh will douse the fire - India Hindi News

तेलंगाना कांग्रेस संकट पर AICC अलर्ट, प्रियंका गांधी वाड्रा हुईं एक्टिव, दिग्विजय सिंह करेंगे दौरा

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद सिंह सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वह पहले ही एन उत्तम कुमार रेड्डी और भट्टी विक्रमार्क जैसे दिग्गजों से बात कर चुके हैं।

Nisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 Dec 2022 01:51 PM
share Share
Follow Us on
तेलंगाना कांग्रेस संकट पर AICC अलर्ट, प्रियंका गांधी वाड्रा हुईं एक्टिव, दिग्विजय सिंह करेंगे दौरा

तेलंगाना कांग्रेस में शुरू हुए संकट को खत्म करने का जिम्मा वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को सौंपा गया है। खबर है कि हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने दक्षिण भारतीय राज्य में शुरू हुए 'मूल बनाम प्रवासी कांग्रेस' के विवाद की जानकारी जुटाई थी। इसके अलावा तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री सिंह अब कांग्रेस के तेलंगाना में संकट मोचक बनने जा रहे हैं। आलाकमान ने उन्हें तेलंगाना के लिए नियुक्त किया है। खास बात है कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद सिंह सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। खबर है कि उन्होंने पहले ही एन उत्तम कुमार रेड्डी और भट्टी विक्रमार्क जैसे दिग्गजों से बात कर चुके हैं।

सिंह की तेलंगाना में दस्तक को मणिकम टैगोर युग का अंत माना जा रहा है। टैगोर कांग्रेस में तेलंगाना मामलों के प्रभारी हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ आ रही शिकायतें नहीं ले रहे हैं। खबर है कि एमपी के पूर्व सीएम ने नेताओं को भरोसा दिलाया है कि वह उनकी बात सुनेंगे साथ ही यह बताया मंगलवार को होने वाली नेताओं की बैठक को भी रद्द कर दिया है।

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि समर्थन जाहिर करने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता शहर में पहुंचने लगे थे, जिसके चलते मीटिंग अहम हो गई थी। ऐसे में रेवंत समर्थक और विरोधी गुटों के बीच दरार और बढ़ने की संभावनाएं थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, AICC कार्यक्रम समिति के प्रदेश अध्यक्ष अलेती महेश्वर रेड्डी ने इस बात की पुष्टि की है कि दिग्विजय ने उनसे बात कर वरिष्ठ नेताओं की बैठक टालने के लिए कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।