Hindi Newsदेश न्यूज़Aaj tak ka exit poll uttar pradesh punjab uttarakhand goa and manipur timing updates - India Hindi News

Aaj Tak Exit Poll: यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? जानें- कितने बजे आएगा एग्जिट पोल

Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यूपी, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। अब लोगों की उत्सुकता इन राज्यों के चुनाव...

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्लीMon, 7 March 2022 06:20 AM
share Share

Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में आज आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यूपी, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। अब लोगों की उत्सुकता इन राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर है, जो 10 मार्च को आएगा। लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल्स के अनुमान में किसकी सरकार बनेगी, यह जानना भी अहम होगा। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के एग्जिट पोल्स यूपी में 7वें चरण की वोटिंग के तुरंत बाद जारी किए जाएंगे। इसका अर्थ यह हुआ कि आज शाम 6 बजे से इन सभी राज्यों के एग्जिट पोल्स आप देख पाएंगे। 

ये एग्जिट पोल अलग-अलग चैनलों पर जारी किए जाएंगे। आज तक एग्जिट पोल का इंतजार कर रहे पाठकों को बता दें कि यह शाम 6 बजे से वोटिंग खत्म के तुरंत बाद जारी किया जाएगा। इसमें आप उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किसी सरकार बन रही है, यह अनुमान जान पाएंगे। बता दें कि एग्जिट पोल मतदान के दौरान बूथ पर वोटरों से ली गई राय पर आधारित होता है। इसमें सभी चरणों के मतदाता शामिल होते हैं। ऐसे में एग्जिट पोल को लेटेस्ट ट्रेंड के तौर पर देखा जाता है। हालांकि एग्जिट पोल कितने सत्य साबित होते हैं, यह हर चुनाव में देखने वाली बात होती है।

चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक चुनाव की प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह का ओपिनियन पोल अथवा एग्जिट पोल जारी नहीं किया जा सकता। ऐसा करना नियम का उल्लंघन होता है और उसे तोड़ने पर मीडिया समूहों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें