aafhtab poonawala narco test india vs nz third t20 match big update आज आफताब का नार्को टेस्ट संभव, IND vs NZ तीसरे टी-20 का बड़ा अपडेट; सुबह की पांच बड़ी खबरें, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia Newsaafhtab poonawala narco test india vs nz third t20 match big update

आज आफताब का नार्को टेस्ट संभव, IND vs NZ तीसरे टी-20 का बड़ा अपडेट; सुबह की पांच बड़ी खबरें

ऐसी संभावना है कि आज आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट हो सकता है। कर्नाटक के मंगलुरु में हुए बम धमाके के पीछे की साजिश का खुलासा करने में पुलिस सफल रही है। सुबह की 5 बड़ी खबरें...

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 Nov 2022 08:40 AM
share Share
Follow Us on
आज आफताब का नार्को टेस्ट संभव, IND vs NZ तीसरे टी-20 का बड़ा अपडेट; सुबह की पांच बड़ी खबरें

ऐसी संभावना है कि आज आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट हो सकता है। कर्नाटक के मंगलुरु में हुए बम धमाके के पीछे की साजिश का खुलासा करने में पुलिस सफल रही है। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला नहीं खेलेंगे। सुबह की पांच बड़ी खबरें...

आज हो सकता है आफताब का नार्को टेस्ट
दिल्ली में 12 नवंबर को हुए श्रद्धा मर्डर के खुलासे के बाद महरौली पुलिस की जांच अब पांच राज्यों तक फैल गई है। दिल्ली पुलिस को मुंबई में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इस बीच ऐसी संभावना है कि आज आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट हो सकता है। खबर पढ़ें।

मंगलुरु बम धमाके में सबूतों से खुला बड़ा राज
कर्नाटक के मंगलुरु में हुए बम धमाके के पीछे की साजिश का खुलासा करने में पुलिस सफल रही है। डीजीपी प्रवीण सूद ने रविवार को कहा कि ऑटोरिक्शा में विस्फोट दुर्घटना नहीं आतंकी साजिश थी। मौके पर मिले अहम सुराग इस बात का सबूत हैं। खबर पढ़ें।

ईरानी एक्ट्रेस ने इंस्टा पोस्ट में हटाया हिजाब, गिरफ्तार हुईं
हिजाब उतारने के आरोप में ईरान की स्पेशल पुलिस ने एक एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस ने बाकायदा एक शॉपिंग मॉल के बाहर सिर से स्कॉर्फ हटाने का वीडियो पोस्ट किया था। खबर पढ़ें।

केन विलियमसन नहीं खेलेंगे तीसरा टी-20 मैच
कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला नहीं खेलेंगे। उनकी जगह मार्क चैंपमैन को मौका मिला है। जबकि, टिम साउदी टीम के कप्तान होंगे। खबर पढ़ें।

मदर डेयरी का दूध आज से महंगा
आम आदमी को महंगाई का जबरदस्त झटका लगा है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध का दाम एक रुपये प्रति लीटर और टोकन वाले दूध का दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। खबर पढ़ें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।