22 mosques alter Friday namaz timing for Holi in Lucknow Uttar Pradesh - India Hindi News होली के चलते लखनऊ की 22 मस्जिदों ने बदला जुमे की नमाज का समय, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़22 mosques alter Friday namaz timing for Holi in Lucknow Uttar Pradesh - India Hindi News

होली के चलते लखनऊ की 22 मस्जिदों ने बदला जुमे की नमाज का समय

होली के चलते लखनऊ के 22 मस्जिदों में जुमे की नमाज देर से पढ़ी जाएगी।  आम तौर पर शुक्रवार (जुमा) को मस्जिद में जुमे की नमाज और खुतबा दोपहर 12:30 बजे पढ़ा जाता है लेकिन इस बार होली के चलते...

Atul Gupta लाइव हिंदुस्तान , लखनऊ 22 mosques alter Friday namaz timing for Holi in Lucknow Uttar PradeshWed, 16 March 2022 11:27 PM
share Share
Follow Us on
होली के चलते लखनऊ की 22 मस्जिदों ने बदला जुमे की नमाज का समय

होली के चलते लखनऊ के 22 मस्जिदों में जुमे की नमाज देर से पढ़ी जाएगी।  आम तौर पर शुक्रवार (जुमा) को मस्जिद में जुमे की नमाज और खुतबा दोपहर 12:30 बजे पढ़ा जाता है लेकिन इस बार होली के चलते ज्यादातर मस्जिदों में नमाज 1:30 बजे के बाद पढ़ी जाएगी।  इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया (ICI) के सुझाव के बाद होली के दिन जुमे की नमाज के समय में परिवर्तन किया गया है।  लखनऊ के करीब 22 मस्जिदों ने जुमे की नमाज का समय बदलने का ऐलान किया है जिनमें कई नामी मस्जिद भी शामिल है। 

ऐशबाग ईदगाह स्थितजामा मस्जिद, अकबरी गेट स्थित एक मिनार मस्जिद, मस्जिद चौक स्थित मस्जिद शहमीना शाह ने जुमे के दिन नमाज का टाइम बदल दिया है।  ज्यादातर मस्जिदों में जुमे की नमाज 1:30 बजे होगी।  ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में नमाज दो बजे होगी. ऐसे ही मस्जिद शाहमीना शाह में जुमे की नमाज 1:00 बजे की जगह 1:30 बजे होगी।  दरअसल होली को देखते हुए ICI के प्रमुख और ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना राशिद फिरंगी महली ने सभी मस्जिदों को एक एडवाइजरी जारी की थी।  इसमें कहा गया था कि होली के दिन किसी तरह की अप्रत्याशित घटना को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए जुमे की नमाज का टाइम बदल दिया जाना चाहिए। 

एडवाइजरी में ये भी कहा गया था कि होली के दिन मुसलमान किसी दूर की मस्जिद में नमाज पढ़ने की बजाय अपने घर के पास की मस्जिद में नमाज पढ़ें।  दरअसल होली वाले दिन ही शब-ए-बारात भी है।  इस दिन मुसलमान अपने पूर्वजों की कब्र के पास जाकर जियारत करते हैं। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने मुसलमानों से अपील की है कि शब-ए-बारात के लिए घर से तभी निकलें जब होली खत्म हो जाए ताकि किसी तरह माहौल ना बिगड़े।