Hindi Newsदेश न्यूज़police team reaches ranveer allahabadia house vulgar comment on parents case

पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की होगी गिरफ्तारी? घर पर पहुंची पुलिस की टीम

  • पेरेंट्स पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में घिरे पॉडकास्टर रणवीर सिंह इलाहाबादिया के मुंबई स्थित आवास पर पुलिस पहुंची है। उनके खिलाफ की मामले दर्ज किए गए हैं।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 Feb 2025 01:23 PM
share Share
Follow Us on
पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की होगी गिरफ्तारी? घर पर पहुंची पुलिस की टीम

पेरेंट्स को लेकर विवादित और अश्लील टिप्पणी करने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया मुसीबत में पड़ गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार दोपर पुलिस की टीम मुंबई के वरसोवा स्थित घर पर पहुंच गई। एक दिन पहले ही रणवीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। जानकारी के मुताबिक पॉडकास्टर रणवीर के घर पर पांच पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंची है।

रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे। कमीडियन समय रैना के ऑनलाइन शो के दौरान उन्होंने अश्लील टिप्पणी की थी। इसको लेकर पूरे देश के लोगों ने आक्रोश जताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर इलाहाबादिया को संसदीय समिति भी नोटिस भेज सकती है। ऐसे में उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के पांच जजों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। आईटी मामलों की संसदीय समिति उन्हें नोटिस भेज सकी है। समिति की सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने एक दिन पहले ही इस तरह की मांग की थी। यह मुद्दा संसद में भी गूंजने लगा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग काफी आक्रोशित हैं।

भारतीय सिने वर्कर्स असोसिएशन ने भी इस शो की निंदा की है और कहा है कि इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में उनसे सख्त दिशा-निर्देश जारी करके त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उनसे ओटीटी मंचों पर अनुचित या अश्लील सामग्री अपलोड करने या ‘स्ट्रीमिंग’ से रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

रणवीर इलाहाबादिया के ‘एक्स’ पर छह लाख से अधिक, इंस्टाग्राम पर 45 लाख से अधिक ‘फॉलोअर’ और यूट्यूब चैनल पर 1.05 करोड़ ‘सब्सक्राइबर’ हैं। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि ऐसी विषय वस्तु (कंटेंट) जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है, ने समाज, विशेषकर महिलाओं और बच्चों पर इसके नकारात्मक प्रभाव के बारे में चिंता पैदा कर दी है। एनसीडब्ल्यू ने मंत्रालय से सख्त दिशा-निर्देश जारी करके त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिससे ओटीटी मंचों को अनुचित या अश्लील सामग्री को स्ट्रीम करने या उपयोगकर्ताओं को अपलोड करने की अनुमति देने से रोका जा सके।

अगला लेखऐप पर पढ़ें