abp news c voter exit poll election 2022 uttar pradesh election punjab election Uttarakhand election - India Hindi News ABP News C Voter Exit Poll: यूपी में होगी योगी सरकार की वापसी! पंजाब में चलेगा झाड़ू का जादू!, India Hindi News - Hindustan
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय खबरेंabp news c voter exit poll election 2022 uttar pradesh election punjab election Uttarakhand election - India Hindi News

ABP News C Voter Exit Poll: यूपी में होगी योगी सरकार की वापसी! पंजाब में चलेगा झाड़ू का जादू!

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे लेकिन सोमवार शाम को अंतिम चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए।  एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक...

Vishva Gaurav लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली।Mon, 7 March 2022 09:11 PM
share Share
Follow Us on
ABP News C Voter Exit Poll: यूपी में होगी योगी सरकार की वापसी! पंजाब में चलेगा झाड़ू का जादू!

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे लेकिन सोमवार शाम को अंतिम चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए।  एबीपी न्यूज सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार वापसी करते हुए दिख रही है, वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। इसके अलावा किस राज्य में एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं, विस्तार से समझिए:

उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल 2022 (403 सीटें)
उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में  एबीपी न्यूज सीवोटर के एग्जिट पोल के हिसाब से 228-244 सीटें भाजपा गठबंधन के खाते में जा रही हैं। वहीं सपा गठबंधन को 132-148, बसपा को 13-21 और कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 2-6 सीटें जा सकती हैं।

उत्तराखंड एग्जिट पोल 2022 (70 सीटें)
एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल्स के हिसाब से उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस को राज्य में 32-38 सीटें और भाजपा को 26-32 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं एग्जिट पोल्स के हिसाब से बसपा यहां खाता भी नहीं खोल पाएगी। हालांकि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राज्य में 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य (निर्दलीय) प्रत्याशियों को 3-7 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि राज्य़ में जादुई आंकड़ा 36 है।

पंजाब एग्जिट पोल 2022 (117 सीटें)
बात करें पंजाब की तो राज्य में एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और कांग्रेस के हाथ से सत्ता जा सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस को 22-28, आप को 51-61, भाजपा गठबंधन को 7-13 और अकाली दल गठबंधन को 20-26 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 1-5 सीट जाती हुई दिखाई दे रही हैं।

मणिपुर एग्जिट पोल 2022 (60 सीटें)
मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, हालांकि वह सत्ता के जादुई आंकड़े से दूर है। एबीपी न्यूज सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में भाजपा गठबंधन को 23-27 सीटें, कांग्रेस को 12-16 सीटें, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 10-14 सीटें और नगा पीपुल्स फंट्र (एनपीएफ) को 3-7 सीटें मिलती दिख रही हैं।

गोवा एग्जिट पोल 2022 (40 सीटें)
एबीपी न्यूज सीवोटर के एग्जिट पोल में गोवा में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, राज्य में भाजपा को 13-17 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 12-16 सीटें, आम आदमी पार्टी को 1-5 सीटें और तृणमूल कांग्रेस गठबंधन को 5-9 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 0-2 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।