Hindi Newsदेश न्यूज़manipur arms in large number surrendered why kuki organisation got angry

मणिपुर में सुरक्षाबलों को वापस मिला हथियारों का जखीरा, क्यों भड़क गए कुकी संगठन; दे दी वॉर्निंग

  • मणिपुर में राज्यपाल ने उग्रवादियों को लूटे हुए हथियार वापस करने की डेडलाइन दे दी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में हथियार सुरक्षाबलों को वापस किए गए हैं। गुरुवार को एक साथ 300 से ज्यादा हथियार जमा किए गए।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
मणिपुर में सुरक्षाबलों को वापस मिला हथियारों का जखीरा, क्यों भड़क गए कुकी संगठन; दे दी वॉर्निंग

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद गवर्नर अजय भल्ला ने उग्रवादियों से लूटे गए हथियारों को सरेंडर करने की तारीख दे दी थी। इसके बाद बड़ा हथियारों का जखीरा सुरक्षाबलों और पुलिस के पास वापस आ गया है। मणिपुर में अरमबाई टेंगोल (AT) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को इंफाल में प्रथम मणिपुर राइफल परिसर में कुल 307 हथियारों में से 246 हथियार सौंपे, जबकि पहाड़ी और घाटी जिलों में अन्य स्थानों पर 61 और हथियार सौंपे गए।

पुलिस ने बताया कि अरमबाई टेंगोल के सदस्यों ने आज मणिपुर सरकार के सामने हथियार सौंपे। पुलिस ने बताया कि स्वैच्छिक आत्मसमर्पण के लिए दी गई सात दिन की अवधि समाप्त होने के बाद, सभी संबंधित व्यक्तियों, विशेषकर युवाओं से दृढ़तापूर्वक अनुरोध किया जाता है कि वे आगे आएं और लूटे गए या अवैध रूप से रखे गए किसी भी हथियार को निकटतम पुलिस स्टेशन या चौकी और किसी भी सुरक्षा बल शिविर में जमा करें।

सामुदायिक नेताओं, सीएसओ और महिला संगठनों से अनुरोध है कि वे ऐसे हथियारों के आत्मसमर्पण में सहायता करना जारी रखें।इस अवधि के दौरान, स्वेच्छा से हथियार सौंपने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, समय सीमा के बाद अवैध या लूटे गए हथियारों के कब्जे में पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति पर कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिन की शुरुआत बड़ी संख्या में एटी सदस्यों के फर्स्ट मणिपुर राइफल्स की ओर आने से हुई और समारोह का कोई विवरण नहीं था क्योंकि मीडिया को इस कार्यक्रम को देखने की अनुमति नहीं थी। दो दिन पहले, एटी के नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल के साथ मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की।

गौरतलब है कि 03 मई, 2024 को चुराचांदपुर में एक विशिष्ट समुदाय के लोगों के घरों को जलाने और उनकी हत्या के बाद, एक सांस्कृतिक संगठन, अरमबाई टेंगोल, जनता के रक्षक के रूप में उभरा था। इसी बीच कुकी संगठनों में से कुछ ने संयुक्त बयान जारी कर अरमबाई टेंगूल के कार्यकर्ताओं के इस कदम की निंदा की है। उनका कहना है कि केवल संवेदना हासिल करने के लिए उन्होंने ऐसा किया है।

कुकी संगठनों ने कहा कि इंफाल वैली में 6 हजार से ज्यादा हथियार लूटे गए थे। वहीं 300 हथियारों का सरेंडर किया जाना कोई ड़ी संख्या नहीं है। यह केवल जनता में छवि सुधारने का एक तरीका है। मणिपुर के राज्यपाल सरकार की छवि ठीक करने के लिए यह सब कर रहे हैं। कुकी संगठनों ने कहा कि अरमबाई टेंगोल का राज्यपाल करना इंफाल की जनता के साथ अन्याय है। वे खुद मिलकर अपनी समस्याएं रखना चाहते थे लेकिन बीच में टेंगोल ने दखल दे दिया। अब यह इंफाल के लिए घातक हो सकता है। (वार्ता से इनपुट्स के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।