Hindi Newsदेश न्यूज़maharashtra congress chief compares fadnavis with aurangzeb bjp furious

देवेंद्र फडणवीस भी क्रूर शासक, महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ ने कर दी औरंगजेब से तुलना; बवाल

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाले ने कहा कि औरंगजेब भी क्रूर शासक था और अपनी सत्ता के लिए धर्म का इस्तेमाल करता था। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस भी उसी तरह क्रूर हैं और धर्म का इस्तेमाल करते हैं।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 March 2025 09:26 AM
share Share
Follow Us on
देवेंद्र फडणवीस भी क्रूर शासक, महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ ने कर दी औरंगजेब से तुलना; बवाल

औरंगजेब को लेकर सियासी संग्राम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटवाने को लेकर मांग तेज हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने सीएम देवेंद्र फडणवीस पर टिप्पणी करके इस आग को हवा दे दी है। उन्होंने फडणवीस की तुलना औरंगजेब से कर डाली। सपकाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि औरंगजेब एक बेहद क्रूर नुगल शासक था। वह सत्ता के लिए धर्म का इस्तेमाल करता था। आज देवेंद्र फडणवीस भी उसी तरह क्रूर हैं और धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, कुछ लोगों का कहना है कि औरंगजेब की कब्र को तबाह कर देना चाहिए। हालांकि यह मजार छत्रपति शिवाजी महाराज की महानता को दिखाती है। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को मिटाने की साजिश की जा रही है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब की मजार को तबाह करने की धमकी दी है। यह मजार छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में है।

सपकाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने कहा कि उनका यह बयान बहुत बेहूदा और बच्चों जैसा है। बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, हर्षवर्धन सपकाल बच्चों की तरह बात कर रहे हैं। गैरजिम्मेदाराना बातें करके वह महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, औरंगजेब के साथ देवेंद्र फडणवीस की तुलना करके कांग्रेस महाराष्ट्र की पहचान पर हमला कर रही है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के बयान के बाद औरंगजेब को लेकर सियासत तेज हो गई थी। अबू आजमी ने औरंगजेब को महान शासक बताया था और कहा था कि उसके जमाने में भारत की जीडीपी दुनिया की 24 फीसदी थी और तब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' को लेकर उन्होंने यह बयान दिया था। छावा फिल्म छत्रपति संभाजीमहाराज के जीवन पर बनी है। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के बहादुर बेटे थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें