Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़kerala chief secretary after husband retirement wife took charge shashi tharoor praises

पति रिटायर हुए तो IAS पत्नी ने संभाल ली मुख्य सचिव की कुर्सी, शशि थरूर ने भी की तारीफ

  • केरल में पहली बार ऐसा हुआ है जब चीफ सेक्रेटरी के रिटायरमेंट के बाद उनकी पत्नी ने ही यह जिम्मेदारी संभाल ली है। पूर्व चीफ सेक्रेटरी वी वेणु के रिटायरमेंट के बाद यह जिम्मेदारी उनकी पत्नी शारदा मुरलीधरन को दी गई है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 Sep 2024 04:31 AM
share Share

केरल में आईएएस अधिकारी शारदा मुरलीधरन को राज्य की नई मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने अपने पति और आईएएस वी वेणु की ही जगह ली है। वी वेणु 31 अगस्त को रिटायर हो गए हैं। हैंडओवर सिरेमनी का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इसकी तारीफ की है। उन्होंने कहा, भारत में पहली बार (जहां तक याद किया जा सकता है) केरल की रिटायर हो रहे चीफ सेक्रेटरी डॉ. वी वेणु ने अपना पद पत्नी शारदा मुरलीधरन को सौंपा है। दोनों ही 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वेणु की पत्नी सीनियॉरिटी के हिसाब से उनके बाद आती हैं।

शशि थरूर ने दावा किया कि भारत में पहली बार ऐसा हो रहा है। हालांकि बीते महीने ही कर्नाटक में आईएएस शालिनी रजनीश ने अपने पति की कुर्सी संभाली है। उनके पति आईएएस रजनीश गोयल कर्नाटक के मुख्य सचिव थे। 31 जिलाई को रिटायर होने के बाद उन्होंने कुर्सी पत्नी और 1989 बैच की शालिनी रजनीश को सौंप दी। शालिनी रजनीश भी ऐसी दूसरी नौकरशाह हैं जिन्होंने कर्नाटक में अपने पति के बाद चीफ सेक्रेटरी का पद संभाला है। इससे पहले साल 2000 में बीके भट्टाचार्या ने रिटायरमेंट के बाद पत्नी तेरेसा भट्टाचार्या को कुर्सी हैंडओवर की थी।

केरल सरकार ने 21 अगस्त को मुरलीधरन की नियुक्ति की पुष्टि की थी। शारदा मुरलीधरन केरल सरकार में ही अतिरिक्त मुख्य सचिव (योजना और आर्थिक मामले) के पद पर काम कर रही थीं। वी वेणु और पत्नी शारदा मुरलीधरन 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वी वेणु उम्र में मुरलीधरन से कुछ महीने बड़े थे। अगले आठ महीने तक मुरलीधरन इस पद पर बनी रहेंगी।

शुक्रवार को वी वेणु की विदाई की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि केरल में ऐसे उदाहरण तो सामने आए हैं जब पति-पत्नी की आईएएस जोड़ी ने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है लेकिन यह पहली बार है कि एक मुख्य सचिव के बाद उनकी पत्नी को यह जिम्मेदारी मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर पद के लिए भी पति-पत्नी ने एक दूसरे को कार्यभार सौंपा है। वहीं मुरलीधरन ने कहा कि यह बेहद अजीब लग रहा है कि उन्हें अपने पति की विदाई करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवक के तौर पर साथ में काम किया लेकिन यह नहीं सोचा था कि साथ में रिटायर नहीं होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें