Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Jail doctor demanded 10 thousand rupees claims the accused who fired at Salman Khans house

जेल के डॉक्टर ने मांगे 10 हजार रुपये, सलमान खान के घर गोलीबारी के आरोपी का दावा

  • हरपाल सिंह ने बुधवार को अदालत को बताया कि पिछले आठ महीने से उनके दाहिने हाथ की एक उंगली चोटिल है। उसने आरोप लगाया कि सीएमओ ने उसे अस्पताल भेजने के लिए 10,000 रुपये की मांग की। अदालत ने मामले में सात अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है।

भाषा Thu, 19 Sep 2024 01:16 AM
share Share

अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के एक आरोपी ने बुधवार को आरोप लगाया कि जेल के एक डॉक्टर ने उसकी टूटी हुई उंगली के इलाज के लिए पैसे मांगे। अप्रैल में गोलीबारी की घटना में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किए गए हरपाल सिंह ने न्यायाधीश बीडी शेल्के के समक्ष यह आरोप लगाया, जब उसे वीडियो लिंक के जरिये मुंबई में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने तलोजा जेल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। सिंह इसी जेल में बंद है। अदालत ने जेल अधिकारियों से आरोपी को आवश्यक उपचार प्रदान करने के लिए भी कहा।

बांद्रा में 14 अप्रैल की सुबह सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने पांच राउंड गोलीबारी की थी। पुलिस ने दावा किया था कि हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। अब तक इस मामले में छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

सिंह ने बुधवार को अदालत को बताया कि पिछले आठ महीने से उनके दाहिने हाथ की एक उंगली चोटिल है। उसने आरोप लगाया कि सीएमओ ने उसे अस्पताल भेजने के लिए 10,000 रुपये की मांग की। अदालत ने मामले में सात अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें