Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Indigo flight had flown from Mumbai to Phuket why did it reach another country what was the reason

फुकेट के लिए मुंबई से उड़ी थी इंडिगो की फ्लाइट, क्यों पहुंच गई दूसरे देश; क्या थी वजह

फुकेट जा रही उड़ान को खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को मलेशिया के पेनांग की ओर परिवर्तित किया गया।

Himanshu Tiwari भाषाFri, 13 Sep 2024 05:45 PM
share Share

इंडिगो की मुंबई से थाईलैंड के फुकेट जा रही उड़ान को खराब मौसम की वजह से शुक्रवार को मलेशिया के पेनांग की ओर परिवर्तित किया गया। विमानन कंपनी ने यह यह जानकारी दी। मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विमान करीब चार घंटे तक पेनांग में रहा और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद उसने उड़ान भरी और फुकेट हवाई अड्डे पर उतर गया है।

कुछ लोगों ने भी सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से विमान का रास्ता बदले जाने की जानकारी दी। इंडिगो ने एक बयान जारी कर बताया, ‘‘ फुकेट में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण, मुंबई से फुकेट जा रही उड़ान 6ई 1701 का रास्ता निकटतम हवाई अड्डे मलेशिया के पेनांग की ओर मोड़ा गया है।’’

बयान के मुताबिक ‘‘यात्रियों को अप्रत्याशित मार्ग परिवर्तन के बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। इस बीच, उनकी सुविधा के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है।’’ विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान ए320 श्रेणी के विमान से संचालित की जा रही थी। इंडिगो ने कहा कि विमानन कंपनी का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं होने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक एहतियात के तौर पर विमान का मार्ग पेनांग की ओर परिवर्तित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें