Hindi Newsदेश न्यूज़India Pakistan Ceasefire Phone Call Came at 335 PM and Inside Story of Sudden Decision

दोपहर साढ़े 3 बजे आया फोन और... भारत-PAK के बीच अचानक हुए युद्धविराम की इनसाइड स्टोरी

India Pakistan Ceasefire: दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) की ओर से भारत के डीजीएमओ को फोन किया गया। इसके बाद भारत ने अपनी शर्तों पर युद्धविराम लागू करने पर सहमति जताई।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 10 May 2025 07:33 PM
share Share
Follow Us on
दोपहर साढ़े 3 बजे आया फोन और... भारत-PAK के बीच अचानक हुए युद्धविराम की इनसाइड स्टोरी

India-Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों से जारी तनाव में अब कमी आने के आसार हैं। दोनों देश युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। शनिवार दोपहर को पाकिस्तान की ओर से बातचीत की पहल की गई। पाक के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से फोन पर बात की। इसमें दोनों देशों के बीच आज शाम पांच बजे से ही सीजफायर लागू करने पर सहमति बनी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले इस युद्धविराम की जानकारी देते हुए ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर किया और दावा किया कि भारत और पाकिस्तान में हुए इस सीजफायर में अमेरिका ने मध्यस्थता निभाई।

युद्धविराम के पीछे की इनसाइड स्टोरी

पिछले महीने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाक में तनाव बढ़ गया था। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान के कई आतंकियों को ढेर कर दिया। पाक के हवाई हमलों को भी नाकाम कर दिया गया। इसके बाद, दोनों देशों के बीच युद्ध का खतरा पैदा हो गया। शनिवार दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) की ओर से भारत के डीजीएमओ को फोन किया गया। इसी फोन में दोनों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया, "पाक डीजीएमओ ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ के पास फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को फिर से बात करेंगे।"

ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की मध्यस्थता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता से हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में घोषणा की, ''अमेरिका की मध्यस्थता में पूरी रात चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं।''

ये भी पढ़ें:भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला
ये भी पढ़ें:भारत और पाकिस्तान तुरंत युद्धविराम के लिए तैयार, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि पिछले दो दिनों में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति वेंस और उन्होंने पीएम मोदी, शहबाज शरीफ, भारत और पाक के विदेश मंत्रियों आदि से बातचीत की, जिसके बाद दोनों देशों में युद्धविराम को लेकर सहमति बनी। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, ''मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्ध विराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक की सराहना करते हैं।''

भारत की शर्तों पर हुआ युद्धविराम

दोनों देशों के बीच हुआ युद्धविराम भारत की शर्तों पर हुआ है। भारत ने साफ किया है कि सिंधु जल संधि पर रोक हटने वाली नहीं है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से भारत से संपर्क करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति बन गई। इसमें कोई पूर्व-शर्त या बाद की शर्तें नहीं हैं। सिंधु जल संधि स्थगित है और अन्य सभी फैसले भी स्थगति रहेंगे। आतंकवाद पर भारत की स्थिति वही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें