Hindi Newsदेश न्यूज़India got support from China in G20 and agreed to maintain unity

जी-20 में भारत को चीन का साथ, पाकिस्तान से 22 भारतीय मछुआरे लौटेंगे स्वदेश; टॉप-5 न्यूज

  • Top news today: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ब्रिक्स समूह को लेकर दिए जा रहे बेतुके बयानों के बीच भारत ने जी-20 समूह की अखंडता को बचाने पर जोर दिया था। अब पड़ोसी देश चीन भी भारत के सुर में सुर मिलाता हुआ नजर आ रहा है।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 Feb 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
जी-20 में भारत को चीन का साथ, पाकिस्तान से 22 भारतीय मछुआरे लौटेंगे स्वदेश; टॉप-5 न्यूज

जी-20 को लेकर भारत और चीन के बीच में सहमति बनती हुई नजर आ रही है। ब्रिक्स के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप के बेतुके बयानों के बीच भारत ने जी-20 में एकता का आह्वान किया। चीन की तरफ से भी भारत के इस रुख पर सहमति जताई गई। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी अधिकारियों ने कराची के मलीर जेल में बंद 22 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। उनके शनिवार को भारत आने की संभावना है।

देश-दुनिया की पांच बड़ीं खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

बंटी हुई दुनिया, G20 की अखंडता बनाए रखना जरूरी; चीन ने मिलाए भारत के सुर में सुर

ब्रिक्स समूह को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेतुके बयानों के बीच भारत ने जी-20 समूह की अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया है। चीन ने भी भारत के इस अह्वान पर सहमति जताई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘‘ध्रुवीकृत’’ वैश्विक स्थिति के बीच, जी-20 समूह की अखंडता बनाए रखने में भारत और चीन के संयुक्त प्रयासों पर शुक्रवार को जोर दिया। जयशंकर जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय यात्रा पर जोहानिसबर्ग में हैं। पढ़ें पूरी खबर…

पाकिस्तान में 22 भारतीय मछुआरों की सजा पूरी, लौटेंगे स्वदेश

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कराची की मलीर जेल से 22 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है और उन्हें शनिवार को भारत को सौंपे जाने की संभावना है। समाचारपत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने मलीर जेल के अधीक्षक अरशद शाह के हवाले से बताया कि मछुआरों को उनकी सजा पूरी होने के बाद शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर..

शिवराज को फ्लाइट में टूटी सीट मिलने पर ऐक्शन में DGCA, एयर इंडिया से मांगा जवाब

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी हुई सीट मिलने का नागरिक उड्डयन महानिदेशालय हरकत में आ गया है। DGCA ने इस पूरे मामले पर एयर इंडिया से जवाब मांगा है। शिवराज सिंह चौहान ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखते हुए खराब गुणवत्ता देने के लिए एयर इंडिया की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि भोपाल से दिल्ली की यात्रा के दौरान एयर इंडिया की फ्लाइट में उन्हें टूटी और धंसी हुई सीट दी गई थी। क्या यह यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? पढ़ें पूरी खबर..

शक्तिकांत दास को बड़ी जिम्मेदारी, अब PM मोदी के साथ करेंगे काम

आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल, दास को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री का प्रधान सचिव- 2 नियुक्त किया है। उनके चयन को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी। कार्मिक प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की अधिसूचना के मुताबिक दास की नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, समाप्त होगी। पढ़ें पूरी खबर..

दुबई से आ रही NRI महिला ने नाबालिग बेटी के कपड़ों में छिपाया सोना, ऐसे खुली पोल

दुबई से लौट रहीं अमेरिका स्थित अनिवासी भारतीय (NRI) अमी कोटेचा को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 5.47 किलोग्राम सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए सोने की कीमत लगभग 4.86 करोड़ रुपये आंकी गई है। पढ़ें पूरी खबर..

अगला लेखऐप पर पढ़ें