Hindi Newsदेश न्यूज़converted muslim are preaching Nishikant Dubey hits back at Swara Bhaskar

घर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान दे रहे हैं; स्वरा भास्कर पर निशिकांत दुबे का पलटवार

सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में एक पोस्ट किया। पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कलमा सीखने की बात कही।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 11:00 AM
share Share
Follow Us on
घर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान दे रहे हैं; स्वरा भास्कर पर निशिकांत दुबे का पलटवार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सोशल मीडिया में भी लोग अपने-अपने तरीके से गुस्से का इजहार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में एक पोस्ट किया। पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कलमा सीखने की बात कही। उनके इस पोस्ट पर स्वरा भास्कर ने तंज कसा।

निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में लिखा था, “अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरी-क लहू व अशदुहु अन्न मुहम्मदन अब्दुहु व रसूलुहु ” आजकल कलमा सीख रहा हूं,पता नहीं कब जरूरत पड़े।'

निशिकांत दुबे के इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, 'बताओ... 67 साल की ज्यादातर कांग्रेस सरकार में यह नहीं करना पड़ा। 2014 की 'असली आजादी' के बाद क्या हाल हो गया।'

इसपर निशिकांत दुबे ने भी पलटवार किया। उन्होंने लिखा, 'धर्म परिवर्तन करने वाले मुल्ले भी ज्ञान बांट रहे हैं?'

अगला लेखऐप पर पढ़ें