Hindi Newsदेश न्यूज़BJP government two new schemes for girl child in Tripura families will get benefits of lakhs

इस राज्य में बेटियों के लिए दो खास योजनाएं लेकर आई भाजपा सरकार, स्कीम में लाखों का फायदा

  • त्रिपुरा राज्य में बेटियों के लिए भाजपा सरकार दो नई स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की। इन स्कीम्स से परिवारों को लाखों का फायदो होगा।

Gaurav Kala अगरतला, एएनआईSun, 9 March 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
इस राज्य में बेटियों के लिए दो खास योजनाएं लेकर आई भाजपा सरकार, स्कीम में लाखों का फायदा

महिला सशक्तिकरण योजनाओं को और मजबूती देते हुए त्रिपुरा की भाजपा सरकार दो खास योजनाएं लेकर आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य सरकार की दो नई योजनाओं की घोषणा की। इन योजनाओं के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें परिवारों को लाखों का फायदा होगा।

मुख्यमंत्री बालिका समृद्धि योजना

इस योजना के तहत, त्रिपुरा की बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों में जन्म लेने वाली बालिकाओं के नाम पर सरकार रुपए 50,000 का बॉन्ड जमा करेगी। जब बालिका 18 वर्ष की हो जाएगी, तब यह राशि बढ़कर रुपए 8-10 लाख तक हो जाएगी, जिसे वह अपनी उच्च शिक्षा या अन्य जरूरतों के लिए उपयोग कर सकेगी।

मुख्यमंत्री कन्या आत्मनिर्भर योजना

इस योजना के तहत, त्रिपुरा सरकार हायर सेकेंडरी (उच्च माध्यमिक) की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 140 छात्राओं को स्कूटी प्रदान करेगी। इससे लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:नड्डा के बाद कौन बनेगा BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष?इस तारीख से पहले हो सकता है ऐलान

महिला सशक्तिकरण पर जोर

स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित भाजपा-नेतृत्व वाली त्रिपुरा सरकार 2.0 के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर नड्डा ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार सिर्फ कागजों पर योजनाएं नहीं बनाती, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर तक पहुंचाती है। त्रिपुरा में भाजपा सरकार की नीतियों से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।"

उन्होंने मुख्यमंत्री माणिक साहा की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजनाएं राज्य में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम हैं। इसके साथ ही, उन्होंने त्रिपुरा की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को चुनकर पार्टी पर अपना विश्वास जताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।