Hindi Newsदेश न्यूज़Bhagwant Mann blocked Kejriwal number BJYM takes a dig at AAP defeat in Delhi

भगवंत मान ने केजरीवाल का नंबर ब्लॉक किया; दिल्ली में AAP की हार पर BJYM का तंज

  • पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। भगवंत मान वहां के मुख्यमंत्री है। आम आदमी पार्टी के विरोधियों का दावा है कि दिल्ली में हार के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब का रुख कर सकते हैं और भगवंत मान की कुर्सी छीन सकते हैं।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 12:33 PM
share Share
Follow Us on
भगवंत मान ने केजरीवाल का नंबर ब्लॉक किया; दिल्ली में AAP की हार पर BJYM का तंज

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक शानदार जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक 70 में से 45 सीटों पर आगे चल रही है और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। इस सबके बीच भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने तंज कसा है।

बीजेवाईएम ने ट्वीट कर लिखा है, ‘सूत्र बता रहे हैं की भगवंत मान साहब ने केजरीवाल का फ़ोन नंबर ब्लॉक कर दिया है। 😆’

आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। भगवंत मान वहां के मुख्यमंत्री है। आम आदमी पार्टी के विरोधियों का दावा है कि दिल्ली में हार के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब का रुख कर सकते हैं और भगवंत मान की कुर्सी छीन सकते हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें