200 Indians stuck in Turkey for 42 hours suffering from cold and hunger when will they return तुर्किये में 40 घंटे से फंसे 200 भारतीय, ठंड-भूख से हैं बेहाल; कब तक होगी वापसी, India Hindi News - Hindustan
Hindi Newsदेश न्यूज़200 Indians stuck in Turkey for 42 hours suffering from cold and hunger when will they return

तुर्किये में 40 घंटे से फंसे 200 भारतीय, ठंड-भूख से हैं बेहाल; कब तक होगी वापसी

  • नाराज यात्रियों ने बताया है कि एयरपोर्ट पर ना तो पर्याप्त खाना-पानी का इंतजाम है, और ना ही पर्याप्त टॉयलेट का। एक यात्री ने दावा किया कि करीब 250 लोगों के लिए सिर्फ एक शौचालय है।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 4 April 2025 03:32 PM
share Share
Follow Us on
तुर्किये में 40 घंटे से फंसे 200 भारतीय, ठंड-भूख से हैं बेहाल; कब तक होगी वापसी

तुर्किये के दीयारबाकिर एयरपोर्ट पर बीते 42 घंटे से ज्यादा वक्त से 200 से भी ज्यादा भारतीय यात्री फंसे हुए हैं। ये सभी लोग वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की फ्लाइट से लंदन से मुंबई लौट रहे थे, लेकिन उड़ान के दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद से ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई और उसमें सवार यात्रियों की मुश्किलें शुरू हो गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 250 से ज्यादा यात्री थे, जिनमें अधिकांश भारतीय नागरिक हैं। जैसे ही विमान दीयारबाकिर में उतरा, टेक्निकल जांच के दौरान पता चला कि विमान में तकनीकी खराबी है। इस प्लेन में सवाल यात्री ठंड, भूख और बुनियादी जरूरतों के अभाव से परेशान हैं।

ठंड और भूख से हाल पतली

सोशल मीडिया पर नाराज यात्रियों ने बताया है कि एयरपोर्ट पर ना तो पर्याप्त खाना-पानी का इंतजाम है, और ना ही पर्याप्त टॉयलेट का। एक यात्री ने दावा किया कि करीब 250 लोगों के लिए सिर्फ एक शौचालय है। कुछ यात्रियों को फर्श या बेंच पर ही रात बितानी पड़ी। ठंड में कंबल भी मुहैया नहीं कराया गया। सोशल मीडिया पर यात्रियों की हालत की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, हालांकि उनकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की जा सकी है।

कब तक होगी मुंबई रवान

इस पूरे मामले में वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की सफाई आई है। कंपनी ने कहा है कि यात्रियों को वैकल्पिक होटलों में ठहराया गया है और उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने माफी मांगते हुए जानकारी दी कि यदि तकनीकी दिक्कतें शुक्रवार 4 अप्रैल की रात 12 बजे तक (भारतीय समयानुसार लगभग 14:30 बजे) ठीक हो गईं, तो विमान मुंबई के लिए उड़ान भरेगा। नहीं तो यात्रियों को बस से तुर्किये के किसी अन्य एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां से शनिवार को वैकल्पिक फ्लाइट से मुंबई भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:न पानी, न खाना, तुर्किये के एयरपोर्ट पर 18 घंटे से फंसे 200 भारतीय यात्री
ये भी पढ़ें:तुर्किये में बवाल, एर्दोगन के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन; लोगों में उबाल क्यों?
ये भी पढ़ें:मालदीव की बर्बादी तय? मुइज्जू को भारत का सख्त संदेश, चीन-तुर्किये को भी लपेटा

महाराष्ट्र सरकार ने दिया मदद का आश्वासन

इधर, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार भी हरकत में आई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक यात्री से संपर्क कर मदद का आश्वासन दिया है। इसके अलावा भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय ने स्थिति पर नजर रखने और यात्रियों की मदद के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है।