कुएं में गिर गया महिला मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर, कम से कम 8 की मौत
- महाराष्ट्र के नांदेड़ में हल्दी की कटाई के लिए महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुर्घटना में कम से कम आठ की जान चली गई है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खेतिहर महिला मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर के कुएं में गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य की तलाश जारी है। नांदेड़ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे अलेगांव गांव में हुई।
उन्होंने बताया, "ट्रैक्टर पर कम से कम 10 से ज्यादा लोग सवार थे और वे हल्दी की फसल काटने के लिए खेत जा रहे थे। ड्राइवर को कुएं का अंदाजा नहीं था। तभी वाहन कुएं में गिर गया। बारिश के कारण इलाके में फिसलन थी।" अधिकारी ने बताया कि दो से तीन लोग समय रहते ट्रैक्टर से कूदने में सफल रहे जबकि छह मजदूरों के डूबने की आशंका है
उन्होंने बताया, 'बचाव कार्य जारी है। साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के कुंडावत गांव में सफाई करते हुए दो लोग कुएं के दलदल में फंस गए थे। उन्हें निकालने गए 6 लोग भी कुएं में जगरीली गैस का निवाला बनए। बताया गया कि निमाड़ में गणौगर माता के वर्व के मौके पर कुछ लोग कुएं में उतरे थे। कुएं की सफाई का काम होना था। दो लोग दलदल में फंस गए और धंसने लगे तो उन्हें बचाने के लिए 6 अन्य लोग कुएं में उतर गए।
कुएं में पानी में काफी कचरा पड़ा था जिसकी वजह से जहरीली गैस बनने लगी थी। कुएं के अंदर सबका दम घुटने लगा और देखते ही देखते सभी आठ की मौत हो गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम पहुंची और सभी आठ शवों को बाहर निकाला गया।