Notification Icon
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़sanjay raut on bjp bhagat singh koshyari shivaji maharaj nupur sharma

गवर्नर के बयान पर थमा नहीं बवाल, संजय राउत ने नूपुर शर्मा के बहाने भाजपा पर कसा तंज

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने मुखपत्र सामने में भाजपा पर नूपुर शर्मा का नाम लेकर कंज किया है। उन्होंने कहा कि जब मुस्लिम देशों ने विरोध किया तो नुपुर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Ankit Ojha एजेंसियां, मुंबईSun, 27 Nov 2022 01:10 PM
share Share

महाराष्ट्र में गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक बार फिर अपने सामना में छपने वाले कॉलम में भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब मोहम्मद साहब पर नूपुर शर्मा ने बयान दिया तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया लेकिन अब कि जब छत्रपति शिवाजी महाराज पर विवादित बयान दिया गया है तो भाजपा चुप है। उन्होंने लिखा, यह महाराष्ट्र को कमजोर बनाने की चाल है। 

संजय राउत ने कहा, उन सभी संगठनो को एक मंच पर आना चाहिए जो कि शिवाजी को अपना आदर्श मानते हैं और महाराष्ट्र बंद का आह्वान करना चाहिए। राउत ने कहा, शिवाजी ने औरंगजेब को परास्त करके अपने नियम बनाए थे। उन्होंने औरंगजेब को जिस तरह की चुनौती दी वह ब्रिटिश इतिहास में भी दर्ज है। आज सरकार उसी तरह की चुनौती पाकिस्तान को दे रही है। तो फिर शिवाजी जी अप्रासंगिक कैसे हो गए। 

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने शिवाजी को  पुराने समय का आदर्श बताया था। उन्होंने कहा था, पहले जब पूछा जाता था कि आपके आदर्श कौन हैं तो आप पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी का नाम लेते थे। लेकिन महाराष्ट्र में और भी नजर दौड़ाने की जरूरत है। आपको बहुत सारे आदर्श मिल जाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने जमाने के आइकन हो गये हैं। अब बीआर आंबेडकर और नितिन गडकरी जैसे लोग हैं। 

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक टीवी डिबेट के दौरान यह कहकर मामले को और तूल दे दिया था कि शिवाजी ने पांच बार औरंगजेब से माफी मांगी थी। 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें