MP के शिवपुरी में महिला का अपहरण, 2 ने किया गैंगरेप; घर लौटकर परिवार को सुनाई आपबीती
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। 19 साल की एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर उसका रेप किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। 19 साल की एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर उसका रेप किया। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी शिव सिंह यादव ने पीटीआई को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर बैराड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के हुई इस घटना में शामिल l
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला रात करीब एक बजे शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी, तभी एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया और उसे पास में ही दूसरे आरोपी के घर ले गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों ने महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। उन्होंने बताया कि महिला किसी तरह घर लौटी और उसने अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले 22 फरवरी को जिले में एक शादी समारोह के दौरान नशे में धुत किशोर ने पांच साल की बच्ची के साथ रेप किया। दरिंदगी के कारण उसके शरीर पर गंभीर चोटें, खरोंच और काटने के निशान हैं। पीड़ित मासूम को 28 टांके लगाने पड़े हैं। बच्ची अपनी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। 17 साल का आरोपी मासूम को एक सुनसान घर में ले गया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने शुक्रवार को बताया कि यह भयावह घटना 22 फरवरी को एक विवाह समारोह के दौरान हुई, जब 17 वर्षीय आरोपी बच्ची को एक सुनसान घर में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुले ने बच्ची के साथ हुई क्रूरता के बारे में कहा, 'पीड़िता के परिवार ने उसे घर में बेहोश पाया, उसके चेहरे पर खून के धब्बे थे। उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार दिया गया, उसके बाद उसे विशेष देखभाल के लिए ग्वालियर ले जाया गया।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।