Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़what Jagadguru rambhadracharya maharaj replied about his talks with pm modi at bageshwar dham

रामभद्राचार्य और PM मोदी के बीच क्या बात हुई, सवाल पूछने पर मुस्कुराने क्यों लगे जगद्गुरु?

  • जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज और पीएम मोदी के बीच आज खूब गुफ्तगू भी हुई। इसपर मीडिया में उनसे सवाल भी पूछा गया। इसपर जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी हंसने लगे। उन्होंने कहा कि मित्र से की गई बातें सार्वजनिक नहीं की जातीं।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, छतरपुरSun, 23 Feb 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
रामभद्राचार्य और PM मोदी के बीच क्या बात हुई, सवाल पूछने पर मुस्कुराने क्यों लगे जगद्गुरु?

प्रधानमंत्री मोदी आज मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे थे। यहां उन्होंने कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखी। इस दौरान उनके साथ जगद्गुरु रामभद्राचार्य के अलावा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सीएम मोहम यादव भी मंच पर थे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज और पीएम मोदी के बीच आज खूब गुफ्तगू भी हुई। इसपर मीडिया में उनसे सवाल भी पूछा गया। इसपर जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी हंसने लगे। उन्होंने कहा कि मित्र से की गई बातें सार्वजनिक नहीं की जातीं।

कैंसर संस्थान के उद्घाटन के बाद रामभद्राचार्य महाराज से मीडिया ने पूछा कि आज पीएम मोदी ने आज आपके साथ बहुत गुफ्तगू की। इसपर जगद्गुरु हंसने लगे। उन्होंने कहा कि मित्र की बात अलग होती है। उसे कैसे बताऊं, मित्र की बात सार्वजनिक नहीं की जाती। रामभद्राचार्य महाराज ने आगे कहा कि यह समय है कि हम (हिंदू) जागरूक हों और खुद को मजबूत करें और उन लोगों को जवाब दें जो हिंदुओं का अपमान करते हैं।

आज पीएम ने भी मंच से कहा कि आज कल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मखौल उड़ाता है,उपहास उड़ाता है, लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग, सदियों से किसी न किसी वेष में रहते रहे हैं। गुलामी की मानसिकता से घिरे हुए ये लोग हमारे मत,मान्यताओं और मंदिरों पर,हमारे संत,संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें