एमपी में छात्रों का खतरनाक स्टंट; तेज रफ्तार थार से गिरे, देखें हैरान करने वाला VIDEO
Viral Video: मध्य प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ छात्र तेज रफ्तार थार से गिर जाते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इसे जानलेवा जोखिम भरा बता रहे हैं।

हर छात्र के लिए स्कूल की विदाई एक यादगार पल होती है। हालांकि, मध्य प्रदेश में कुछ छात्रों के लिए यह मौत को करीब से देखने के रूप में याद रहेगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल की विदाई के लिए कुछ छात्र काले रंग की महिंद्रा थार के फ्रंट पर बैठे नजर आ रहे हैं। अचानक थार टर्न लेती है और लड़के भरभरा कर जमीन पर गिर जाते हैं।
इस जोखिम भरे वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स काले सूट पहने इन लड़कों की लापरवाही भरे स्टंट की आलोचना कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जब काले रंग की महिंद्रा थार बिना किसी चेतावनी के तेज गति से आती है तो ये लड़के सड़क पर फिसल कर गिर जाते हैं। इस घटना में यदि थार उनके ऊपर चढ़ जाती तो उनकी जान भी जा सकती थी।
महिंद्रा थार के पीछे कारों का काफिला भी नजर आ रहा है। इसमें छात्र खिड़कियों से बाहर निकल नजर आ रहे हैं। यह भी बेहद जोखिम भरा है। एक्स पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा यह मध्य प्रदेश की घटना है। स्थान और स्कूल के बारे में जानकारी नहीं है। थार की नंबर प्लेट भी एमपी की नजर आ रही है। ये छात्र 12वीं के बताए जा रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर रहा।
यदि यह किसी स्कूल की विदायी पार्टी में शामिल होने के दौरान की घटना है तो सवाल यह भी कि क्या इन बच्चों को इस तरह के खतरनाक स्टंट के बारे में जागरूक नहीं किया गया है क्या? ऐसे वक्त में जब ऐसी घटनाएं आम हैं। नई पीढ़ी को इस तरह की गलत कार्यों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा- यह देखकर अच्छा लगा कि बच्चे व्यावहारिक तरीके से फिजिक्स सीख रहे हैं। आखिर उनको लाइसेंस किसने दिया?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।