Notification Icon
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़pati ki sharab addiction khatam karne ke bahane tantrik raped woman

मेरे पास आओ वरना काली शक्तियां पीछे लगा दूंगा, पत्नी के साथ गंदी हरकत करता रहा तांत्रिक, पति को पता चला तो...

ग्वालियर जिले के उटीला गांव में एक तांत्रिक ने पति की शराब छुड़ाने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने कहा कि उनपर काली शक्तियों का साया है। शराब छुड़ाने के लिए गंदा भोग लगाना होगा।

लाइव हिन्दुस्तान ग्वालियरTue, 16 July 2024 10:06 AM
share Share

ग्वालियर के उटीला में एक तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। महिला पति की शराब छुड़ाने के लिए उसके पास तंत्र विद्या कराने पहुंची थी। आरोपी ने महिला और उसके पति के ऊपर काली शक्तियों का साया बताया था। महिला की चुप्पी ने तांत्रिक की हिम्मत और बढ़ा दी। वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। तांत्रिक ने महिला को धमकाया कि यदि उसके पास उतारा कराने नहीं आई तो वह काली शक्तियों को उसके और उसके पति के पीछे छोड़ देगा। जब पति ने शराब पीना नहीं छोड़ी, तब महिला समझ गई कि तांत्रिक फायदा उठा रहा है।

बाबा ने उसे कई बार कॉल कर बुलाने का प्रयास किया। महिला ने पति को बताया, फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर देहात के उटीला के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला का पति शराब पीने का आदी है। महिला को किसी ने बताया था कि पास ही गांव में हर नारायण राजौरिया नाम का बाबा है। वह तंत्र-मंत्र से कई लोगों की शराब छुड़ा चुका है। इस पर चार जुलाई को महिला अपने पति के साथ तांत्रिक के घर पहुंची थी। यहां तांत्रिक ने महिला को बताया कि उसके पति का उतारा करना पड़ेगा। 

इसके बाद उसी शाम तांत्रिक महिला के पति को एक कमरे में ले गया और कुछ देर बाद आकर बोला कि उतारा कर दिया है, लेकिन तुम उसकी पत्नी हो, इसलिए तुम्हारा भी उतारा होगा। पति की शराब छुड़ाने के लिए महिला भी तैयार हो गई। बाबा उसे कमरे में ले गया। यहां उसने उतारा के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसने महिला से कहा कि इस उतारा की बात किसी को बताई तो पूजा बिगड़ जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि शराब की लत छुड़ाने का झांसा देकर आरोपी उसे अपने घर के अंदर ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। साथ ही महिला को धमकाया कि किसी को कुछ बताया तो तंत्र-मंत्र कर उसे और उसके पूरे परिवार को मार डालेगा। महिला और उसका पति बदनामी के डर से चुप रहे। कुछ दिन बाद महिला को बाबा के लगातार फोन आने लगे। बाबा महिला को फिर अपने पास बुला रहा था। परेशान होकर महिला ने अपने बहनोई को जानकारी दी और पुलिस तक मामला पहुंचा।

उटीला थाना पुलिस ने आरोपित पर एफआइआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपित के घर में कमरे के अंदर एक और कमरा मिला। इसमें वह दीपक जलाकर रखता। यहीं बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपित ने दुष्कर्म के बाद खुद को निर्दोष बताने की कोशिश भी की। उसने महिला से कहा था यह तो प्रक्रिया है। शराब छुड़वाने के लिए गंदा भोग लगाना होगा। उसने गंदगी नींबू में लगाकर पति को देने के लिए भी कहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें