Notification Icon
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़ncw seeks action taken report on 2 Women Buried Alive in rewa

महिलाओं को जिंदा गाड़ने के मामले में क्या ऐक्शन लिया, 3 दिन में बताएं; NCW ने DGP से पूछा

NCW ने इस मामले में DGP को खत लिखा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने MP के  DGP को खत लिख इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और यह भी कहा है कि इसमें क्या ऐक्शन लिया गया है।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, रीवाMon, 22 July 2024 11:35 AM
share Share

मध्य प्रदेश में दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने का दुस्साहस करने की घटना पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।  National Commission for Women (NCW) ने “Truck Dumps Gravel On 2 Women, Tries To Bury Them Alive In Madhya Pradesh” टाइटल से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया। इस मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घटना रीवा जिले के हिनौता गांव की है। जहां जमीन विवाद में ट्रक से मुरुम डाल महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई। NCW ने इस मामले में DGP को खत लिखा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मध्य प्रदेश के  DGP को खत लिख इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और यह भी कहा है कि इसमें क्या ऐक्शन लिया गया है? इसकी भी जानकारी तीन दिन के अंदर दी जाए। 

हिनौता कोठार में जमीनी विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में दो महिलाएं जमीन के अंदर गड़ी हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो को लेकर काफी बवाल मचा था। एक पीडि़ता आशा पांडेय (25) ने पुलिस को बताया कि उनका, ससुर गौकरण पांडेय से साझे की जमीन को लेकर रास्ता निकलने को लेकर विवाद है। रविवार को गौकरण पांडेय और देवर विपिन पांडेय विवादित जमीन पर सड़क बनवाने के लिए हाइवा से मुरूम लेकर आए। जहां आशा पांडेय अपनी देवरानी ममता पांडेय के साथ जाकर हाइवा के चालक को मुरूम गिराने से मना करने लगी। हाइवा चालक ने दोनों की बात नहीं सुनी तो वे डंपर के पीछे मुरुम गिरने के स्थान पर बैठने लगी। इसी बीच अचानक हाइवा चालक ने तेजी से मुरुम गिरा दी। दोनों मुरुम में दबने लगी, तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जयदीप प्रसाद ने बताया कि शनिवार को रीवा जिले के मनगवां थाने के ग्राम हिनोता कोठार में एक पारिवारिक जमीन विवाद में दो महिलाओं आशा पांडे और ममता पांडे पर मुरम गिरी थी। ये परिवार पांडे परिवार है, इसमें अनुसूचित जाति/जनजाति की कोई महिला नहीं थीं।  पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर डंपर जब्त किया गया है। एक आरोपी विपिन पांडे पुलिस की गिरफ्त में है। अन्य दो आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। इस मामले में जमकर सियासत भी हुई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं और यह घटना इसी का परिणाम है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें