Notification Icon
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़muder in durga puja pandal youth beaten to death by sticks madhya pradesh rewa

दुर्गा पूजा पंडाल में मर्डर! शख्स को लाठियों से पीट कर मार डाला; 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

रीवा जिले में हुई इस घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने इस संगीन वारदात में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 1 आरोपी की तलाश में जगह- जगह दबिश दी जा रही है। उसे पकड़ा नहीं जा सका है।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, रीवाTue, 4 Oct 2022 09:02 AM
share Share

रीवा जिले के मऊगंज में मामूली विवाद के चलते दुर्गा पंडाल में एक व्यक्ति की लाठियों से पीटकर कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हत्या महाआरती के दौरान हुई। पुलिस ने घटना के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

विस्तृत जानकारी के मुताबिक, मऊगंज थाना अंतर्गत दुवगंवा कुर्मियान गांव में सोमवार की रात करीब 11 बजे दुर्गा पंडाल में मामूली विवाद के चलते एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मंगलवार को मृतक का पोस्टमार्टम पांच डाक्टरों की निगरानी में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ कराया जा रहा है।

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है की मऊगंज के दुवगंवा कुर्मियान निवासी छोटेलाल पटेल गांव की ही दुर्गा पंडाल में रात करीब 11 बजे गए थे। जब वो पंडाल पर पहुंचे तो वहां पर महाआरती हो चल रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। लेकिन कुछ देर बाद वहीं लोग लाठी डंडा लेकर आए और छोटेलाल के ऊपर हमला कर दिया। 

लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई के बाद वो पंडाल में ही बेहोश होकर गिर गये। जिन्हें इलाज के लिए मऊगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 1 आरोपी की तलाश में जगह- जगह दबिश दी जा रही है। हालांकि, अभी इस घटना के पीछे के विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है पर पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है जो इस हत्या के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें