fire in kamla nehru hospital many children burned in bhopal कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, CM शिवराज ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़fire in kamla nehru hospital many children burned in bhopal

कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, CM शिवराज ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में आग लग गई। इस हृदय विदारक घटना में चार बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे...

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, भोपालTue, 9 Nov 2021 01:35 AM
share Share
Follow Us on
कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, CM शिवराज ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में आग लग गई। इस हृदय विदारक घटना में चार बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर, सूचना मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल में पहुंचे। घटनास्थल पर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए मामले में हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

 मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के माने जाने कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग जिस वार्ड में लगी, वहां दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने से कुछ बच्चे झुलस गए हैं। इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की सूचना पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि तीसरे फ्लोर के जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 40 बच्चे भर्ती थे, जिसमें से 4 बच्चों की मौत हो गई है। बाकी 36 बच्चों को बचाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के माता-पिता को मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ''भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।''

 

— ANI (@ANI) November 8, 2021

इससे पहले आग की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। दमकल विभाग की 12 गाड़ियों से टीम ने आग पर काबू पा लिया है। उधर, अपने जिगर के टुकड़ों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।